scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

43 की उम्र में तीसरी बार प्रेग्नेंट एक्ट्रेस? पति ने दी गुड न्यूज, हुआ इमोशनल

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी
  • 1/8

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी टेलीविजन के लोकप्रिय कपल हैं. गुरमीत टीवी से बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं और देबिना यूट्यूब पर वीडियोज बनाती हैं. 
 

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी
  • 2/8

कपल व्लॉग के जरिए फैन्स से जुड़ा हुआ है और अपने चाहने वालों से हर छोटी से छोटी बात शेयर करते हैं. 

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी
  • 3/8

अब देबिना और गुरमीत ने फैन्स ने साथ नई गुड न्यूज शेयर की है. वो कहती हैं कि हम अपने तीसरे बेबी के साथ आ रहे हैं. 

Advertisement
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी
  • 4/8

देबिना की बात सुनकर गुरमीत के मुंह से कॉफी बाहर आ जाती है और वो कहते हैं कि बधाई हो. देबिना कहती हैं कि तुम्हें भी. 
 

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी
  • 5/8

गुरमीत और देबिना ने फैन्स से बात करते हुए कहा कि आज तक हमने आपसे कोई बात नहीं छिपाई है. ये भी नहीं छिपाएंगे. 

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी
  • 6/8

इसके बाद देबिना और गुरमीत बताते हैं कि उन्होंने प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है, जिसका नाम देबगुरू है. ये नाम देबिना और गुरमीत के नाम को मिलाकर बनाया गया है. 

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी
  • 7/8

देबिना ने कहा कि गुरमीत की अपकमिंग फिल्म 'तुम मेरे हो' का ट्रेलर देबगुरू के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा और टीजर रिलीज किया जा चुका है. खुशखबरी बताते हुए देबिना और गुरमीत दोनों ही इमोशनल हो गए. 
 

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी
  • 8/8

एक्ट्रेस कहती हैं कि ये प्रोडक्शन हाउस हमारे लिए बच्चे की तरह है. जिस तरह हम अपने बच्चों के लिए आपकी दुआ मांगते हैं. उसी तरह इसके लिए भी मांग रहे हैं. प्लीज हमारे बेबी को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दीजिए. यानी देबिना प्रेग्नेंट नहीं हैं, लेकिन उन्होंने प्रोडक्शन हाउस को अपना तीसरी बच्चा कहा है. 

All Photos: YT Screengrab 

Advertisement
Advertisement