scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

Crime Patrol एक्टर ने किया बेटी का कन्यादान, दामाद के सामने हुआ भावुक

गुलशन पांडे
  • 1/8

टेलीविजन के मशहूर क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ से घर-घर पहचान बनाने वाले एक्टर गुलशन पांडे इन दिनों लाइफ के हैप्पी फेज में हैं. अभिनय की दुनिया में अक्सर पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार निभाने वाले गुलशन ने असल जिंदगी में अपनी बेटी का कन्यादान किया है.

गुलशन पांडे
  • 2/8

स्क्रीन पर सख्त पुलिस ऑफिसर बनकर छाए रहने वाले एक्टर अब पिता की जिम्मेदारी निभाते हुए अपनी बेटी को नए जीवन का आशीर्वाद दे रहे हैं. 
 

गुलशन पांडे
  • 3/8

गुलशन पांडे ने इंस्टाग्राम पर बेटी की शादी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेटी रूही मिश्रा का कन्यादान करते दिख रहे हैं. 

Advertisement
गुलशन पांडे
  • 4/8

एक्टर के लिए बेटी का कन्यादान बेहद भावुक पल रहा. किसी भी पिता के लिए मुश्किल पल वही होता, जब वो अपनी बेटी को किसी और के हाथ में सौंपता है. 
 

गुलशन पांडे
  • 5/8

अब तक लोगों ने गुलशन को पर्दे पर सख्त किरदारों में देखा है, लेकिन असल जिंदगी में उनका ये इमोशनल साइड देखना उनके फैन्स को भी भावुक कर गया. 
 

गुलशन पांडे
  • 6/8

 गुलशन पांडे के लिए यह खुशी उतनी ही बड़ी है, जितनी उनकी बेटी के नए जीवन की शुरुआत. एक आम पिता की तरह वो भी मंडप पर हाथ जोड़े देखे. 

गुलशन पांडे
  • 7/8

क्राइम पेट्रोल एक्टर की बेटी का वेडिंग वीडियो लोगों का दिल छू रहा है. फैन्स उनके वीडियो पर हार्ट इमोजी बना रहे हैं. कई लोग उनकी खुशी में खुश दिख रहे हैं. लोग उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी बेटी का शादी के बाद का जीवन खुशियों, सम्मान और प्यार से भरा रहे. 
 

गुलशन पांडे
  • 8/8

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकारों की पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा में रहती है, लेकिन गुलशन पांडे ने हमेशा अपने काम पर फोकस रखा. स्क्रीन पर वे जहां क्राइम की दुनिया की कड़वी हकीकत दिखाते नजर आते हैं. वहीं असल जिंदगी में वे एक पिता के तौर पर अपने परिवार की खुशियों का ख्याल रखते हैं. 

All Photos: Screengrab

Advertisement
Advertisement