scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

'रिश्तेदार ने की छेड़छाड़', करोड़पति कोरियोग्राफर ने सालों तक दिल में दबाया दर्द, मां को बताने से भी करताई

शक्ति मोहन के साथ रिश्तेदार ने की छेड़छाड़
  • 1/9

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई हसीनाएं ऐसी हैं, जो बिंदास होकर अपने दिल की बात दुनिया के सामने रखती हैं. कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने भी बेबाकी से अपनी जिंदगी के कई ऐसे राज खोले हैं, जिनपर लोग बात करने से कतराते हैं. 

(Photos: Instagram @mohanshakti)

शक्ति मोहन के साथ रिश्तेदार ने की छेड़छाड़
  • 2/9

शक्ति ने बताया कि कई लड़कियों की तरह वो भी छेड़छाड़, हैरेसमेंट का सामना कर चुकी हैं. उन्होंने बताया कि हैरेसमेंट एक समय पर उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया था. 

 

(Photos: Instagram @mohanshakti)

शक्ति मोहन के साथ रिश्तेदार ने की छेड़छाड़
  • 3/9

सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में शक्ति ने कहा- हम जब बड़े हो रहे थे, उस समय छेड़छाड़ जैसी चीजें जिंदगी का रेगुलर हिस्सा थीं. मुझे नहीं पता कि अभी भी ऐसा है या नहीं...लेकिन पहले ये लगातार होती थी.

 

(Photos: Instagram @mohanshakti)

Advertisement
शक्ति मोहन के साथ रिश्तेदार ने की छेड़छाड़
  • 4/9

शक्ति ने समाज के एक बड़े मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा- हम लड़कियों को शुरुआत से सिखाया जाता है कि कैसे बैठना है, क्या पहनना है, कैसे बिहेव करना है, घर कितने बजे तक आना है, लेकिन लड़कों को कुछ नहीं बताया जाता. 

 

(Photos: Instagram @mohanshakti)

शक्ति मोहन के साथ रिश्तेदार ने की छेड़छाड़
  • 5/9

बचपन में हुई छेड़छाड़ के बारे में बात करते हुए शक्ति ने कहा- एक बार नहीं, बल्कि कई दफा अलग-अलग जगहों पर छेड़छाड़ का सामना किया है.

 

(Photos: Instagram @mohanshakti)

शक्ति मोहन के साथ रिश्तेदार ने की छेड़छाड़
  • 6/9

सिर्फ आनजान लोगों ने ही छेड़छाड़ नहीं की, बल्कि रिश्तेदारों ने भी की. किसी भी लड़की से पूछ सकते हैं, आपको तब एहसास होगा कि ये बहुत आम बात है. ये सब समझने के लिए उस टाइम मैं बहुत छोटी थी. 

 

(Photos: Instagram @mohanshakti)

शक्ति मोहन के साथ रिश्तेदार ने की छेड़छाड़
  • 7/9

'मुझे कॉलेज के दिनों में इस चीज का एहसास हुआ कि जो हुआ था वो गलत था. ये हरकत ऐसे शख्स ने की थी, जिसपर हम पूरी तरह से भरोसा करते थे, मेरे पेरेंट्स को भी उसपर भरोसा था.'

 

(Photos: Instagram @mohanshakti)

शक्ति मोहन के साथ रिश्तेदार ने की छेड़छाड़
  • 8/9

शक्ति से आगे पूछा गया कि जब उन्हें रिश्तेदार की गंदी हरकत का एहसास हुआ तो क्या उन्होंने उससे इस बारे में बात की? इसपर शक्ति ने कहा- जब तक मुझे एहसास हुआ कि मेरे साथ गलत हुआ था, तब तक कई साल बीत चुके थे. मुझे नहीं पता था कि इस चीज से कैसे डील करूं. 

 

(Photos: Instagram @mohanshakti)

शक्ति मोहन के साथ रिश्तेदार ने की छेड़छाड़
  • 9/9

'अंत में आप उस इंसान से कॉन्टैक्ट खत्म कर देते हो. मिलना बंद कर देतो हैं. मैं यही कर सकती थी.' शक्ति ने बताया कि उन्होंने अपने साथ हुई छेड़छाड़ के बारे में कभी अपनी मां को नहीं बताया, क्योंकि उनकी मां को परिवार की रेप्युटेशन की चिंता होती.

 

(Photos: Instagram @mohanshakti)

Advertisement
Advertisement
Advertisement