एक्ट्रेस और सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारू असोपा इस समय बेटी संग गोवा में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. चारू फैंस को भी लगातार वेकेशन से अपने खास पलों की झलक दिखा रही हैं.
(Photo: Instagram @asopacharu)
चारू अपनी नन्ही बेटी जियाना संग गोवा में अपने हर-पल को यादगार बनाती हुई देखी जा सकती हैं. वो सिंगल मदर होने की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही हैं. बेटी को खुश रखने की चारू हर मुमकिन कोशिश करती हैं.
(Photo: Instagram @asopacharu)
वेकेशन की फोटोज में देख सकते हैं कि चारू और उनकी लिटिल प्रिंसेस जियाना एक दूसरे संग कितना ज्यादा एन्जॉय कर रहे हैं. चारू ने बेटी को स्कूटी की राइड भी कराई. मां-बेटी का बॉन्ड देखते ही बनता है.
(Photo: Instagram @asopacharu)
चारू ने बेटी संग गोवा की खूबसूरत लोकेशन पर कई तस्वीरें क्लिक कराईं, जो उन्होंने फैंस संग भी शेयर की हैं. बीच वियर में चारू का लुक देखते ही बनता है. उन्होंने बिकिनी के ऊपर व्हाइट लूज शॉर्ट ड्रेस पहनी. स्लिंग बैग और स्लिपर में चारू का बीच लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
(Photo: Instagram @asopacharu)
चारू की नन्ही लाडली भी बीच वियर में काफी क्यूट लग रही हैं. मां-बेटी ने एक साथ कई अलग-अलग लोकेशन पर पोज दिए. दोनों एक दूसरे संग काफी खुश नजर आईं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
(Photo: Instagram @asopacharu)
चारू ने बाथटब से भी अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं. एक फोटो में वो रेट कलर के स्ट्रैपलेस बिकिनी टॉप में दिखाई दे रही हैं. नो-मेकअप लुक में भी काफी ग्लो कर रही हैं. चारू की मिलियन डॉलर स्माइल उनकी खुशी को जगजाहिर कर रही है.
(Photo: Instagram @asopacharu)
दूसरी तस्वीर में चारू बेटी संग बाथटब में चिल करती नजर आईं. तस्वीर में चारू बेटी को निहारती हुई देखी जा सकती हैं, जबकि उनकी लाडली कैमरे में देखकर मुस्कुराकर पोज दे रही हैं.
(Photo: Instagram @asopacharu)
फैंस चारू और उनकी बेटी पर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- आप दोनों हमेशा खुश रहो. दूसरे ने लिखा- आप दोनों बहुत प्यारी लग रही हो. अन्य यूजर ने लिखा- ब्यूटीफुल. कई लोग हार्ट इमोजी के साथ उनपर प्यार लुटा रहे हैं.
(Photo: Instagram @asopacharu)
चारू की बात करें तो वो एक सिंगल मदर हैं. राजीव सेन संग तलाक के बाद वो बेटी को अकेले पाल रही हैं. बता दें कि चारू ने साल 2019 में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी की थी. इस शादी से कपल की एक बेटी है. मगर शादी के कुछ साल बाद ही उनके रिश्ते में दरार आ गई थी और 2023 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे.
(Photo: Instagram @asopacharu)
तलाक के बाद बेटी चारू के साथ रहती है. हालांकि, राजीव भी कभी-कभी बेटी संग वक्त गुजारते नजर आते हैं. तलाक के बाद राजीव और चारू ने एक दूसरे पर कई दफा आरोप लगाए तो कभी दोनों बेटी के खातिर कड़वाहट भूलाकर साथ नजर आते हैं.
(Photo: Instagram @asopacharu)
तलाक के बाद चारू मुंबई छोड़कर अपने होमटाउन बीकानेर शिफ्ट हो गई हैं. उन्होंने वहीं अपना घर बना लिया है. एक्टिंग से दूर होकर चारू अब बिजनेस करके अपना घर चलाती हैं.
चारू यूट्यूब पर व्लॉग शेयर करके फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स देती रहती हैं. यूट्यूब से भी वो कमाई करती हैं और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी पैसे कमाती हैं. मगर फिर भी सिंगल मदर होने पर उन्हें काफी चैलेंजेस का सामना करना पड़ता है. वो कई दफा व्लॉग में अपना दर्द बयां कर चुकी हैं.
(Photo: Instagram @asopacharu)