कॉमेडियन भारती सिंह फैन्स को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. टीवी हो या व्लॉग भारती हर जगह फैन्स के चेहरे पर मुस्कान लाती रहती हैं.
अब उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो भावुक होती नजर आईं. हालांकि, ये आंसू खुशी के आंसू थे.
वीडियो में कॉमेडियन वॉशरूम में बैठी दिखीं. उनके हाथ में प्रेग्नेंसी किट है. प्रेग्नेंसी किट में दो रेड लाइन देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
भारती प्रेग्नेंसी किट देखकर चीखने लगती हैं. कहती हैं कि ओह गॉड... ओह गॉड... भारती कहती हैं कि इतनी बड़ी न्यूज है... गूंजनी चाहिए.
भारती अपने रूम में जाकर डांस करने लगती हैं. कॉमेडियन के चेहरे की खुशी देखकर पता चल रहा है कि वो प्रेग्नेंसी को लेकर बेहद खुश हैं.
भारती का वीडियो देखने बाद कमेंट सेक्शन में सवालों की झड़ी लग गई है. एक ने लिखा कि तीसरी प्रेग्नेंसी? दूसरे ने लिखा कि इस बार बेटी होगी.
अन्य ने कहा कि गोला का भाई सोनू. एक फैन ने कहा कि अब मिश्री आएगी. कुछ ने कहा कि क्या ये रियल है या फेक प्लीज कोई बताओ.
कई यूजर ने कहा कि ये भारती की फर्स्ट प्रेग्नेंसी का वीडियो है. अब भारती तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं या नहीं, ये तो वही बता सकती हैं.
भारती और हर्ष 3 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के बाद दोनों दो बेटों लक्ष्य (गोला) और यशवीर (काजू) के पेरेंट्स बन चुके हैं. भारती ने पूरी शिद्दत से दूसरी बार बेटी की कामना थी, लेकिन उनकी मुराद पूरी ना हो सकी.
All Photos: YT Screengrab