scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

10 साल बाद एक्टर ने खरीदा सपनों का घर, इंटरनेट से आइडिया लेकर सजाया आशियाना

अविनाश मिश्रा
  • 1/12

टीवी एक्टर और ‘बिग बॉस 18’ फेम अविनाश मिश्रा ने आखिरकार मुंबई में अपना घर खरीद लिया है. अविनाश ने बताया कि 10 साल के इंतजार के बाद उनका घर लेने का सपना पूरा हुआ. 
 

अविनाश मिश्रा
  • 2/12

फैन्स की डिमांड पर उन्होंने अपना होम टूर कराया है. होम टूर के दौरान अविनाश ने अपने नए घर के इंटीरियर और साज-सज्जा की झलक दिखाई. 
 

अविनाश मिश्रा
  • 3/12

घर का माहौल मॉर्डन होने के साथ-साथ काफी सुकूनभरा नजर आया. उन्होंने घर को अपनी पसंद और जरूरतों के हिसाब से सजाया है. 
 

Advertisement
अविनाश मिश्रा
  • 4/12

अविनाश के घर में सादगी के साथ मॉडर्न डिजाइन का टच नजर आता है. घर की सजावट में साफ-सुथरी थीम और आरामदायक स्पेस पर ध्यान दिया गया है.
 

अविनाश मिश्रा
  • 5/12

उनका नया आशियाना उनकी पर्सनैलिटी की तरह ही सादा, स्टाइलिश और गर्मजोशी से भरा. कमाल की बात ये है कि उन्होंने घर सजाने के लिए इंटरनेट की मदद ली. 
 

अविनाश मिश्रा
  • 6/12

अविनाश कहते हैं कि उनके घर में रखी एक-एक चीज Pinterest से आइडिया लेकर बनाई गई हैं. एक्टर ने घर के एंट्रेंस पर एक बड़ा सा पेड़ लगाया है. 
 

अविनाश मिश्रा
  • 7/12

एस्थेटिक टच देने के लिए उन्होंने Pinterest से डिजाइन निकाल वॉल पर एक खास तरह का डिजाइन क्रिएट किया है. 

अविनाश मिश्रा
  • 8/12

उन्होंने एक वर्क रूम भी बनाया हुआ है, जो बिल्कुल थिएटर वाइब देता है. अविनाश कहते हैं कि मैं अपना सारा काम यहीं करता हूं. 
 

अविनाश मिश्रा
  • 9/12

हॉल में व्हाइट कलर का सोफा रखा हुआ है. एक टीवी भी लगाई हुई है. अविनाश ने घर का डेकोरेशन मिनिमल रखा है. 
 

Advertisement
अविनाश मिश्रा
  • 10/12

अविनाश के घर के हॉल से मुंबई शहर के खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाया जा सकता है. मतलब क्या सीन है कहना पड़ेगा.
 

अविनाश मिश्रा
  • 11/12

उन्होंने अपने किचन का टूर भी कराया. क्योंकि वो सिंगल हैं. इसलिए उनके किचन में उनके जरूरत के हिसाब से चीजें रखी हुई हैं. 
 

अविनाश मिश्रा
  • 12/12

अविनाश ने अपने रूम को भी क्लासी टच दिया. वो बताते हैं कि उनका घर अभी पूरी तरह रेडी नहीं है. जल्द ही वो घर को पूरी तरह रेडी कर देंगे. 

Advertisement
Advertisement