scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

'मैं तड़पता रहा-वो 15-16 BF बनाती रही', शादी से पहले धोखा देकर भागी GF, एक्टर को लगा सदमा, छोड़ा देश

ब्रेकअप के दर्द में तड़पा एक्टर
  • 1/13

'अनुमपा' शो से रातोरात स्टार बने एक्टर पारस कलनावत ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर पर बात की है. उन्होंने बताया कि वो एक टॉक्सिक रिश्ते में थे, जिसका उनकी जिंदगी पर काफी बुरा असर पड़ा. 

(Photos: Instagram @paras_kalnawat)

ब्रेकअप के दर्द में तड़पा एक्टर
  • 2/13

Motor Mouth पॉडकास्ट संग बातचीत में एक्टर ने बताया कि 2 साल तक वो दर्द में थे. उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उन्हें चीट किया था. वो अभी भी ट्रॉमा में जी रहे हैं. हालांकि, मुश्किलों की वजह से वो भगवान के करीब हो गए हैं. 

 

(Photos: Instagram @paras_kalnawat)

ब्रेकअप के दर्द में तड़पा एक्टर
  • 3/13

पारस बोले- मैं अब भी इस चीज से उबरने की कोशिश कर रहा हूं. मेरा पिछला रिलेशनशिप करीब एक साल सात महीने पहले खत्म हुआ. वो वक्त बहुत मुश्किल था. उसने मुझे धोखा दिया और बिना कोई वजह बताए या बात खत्म किए मुझे छोड़कर चली गई. 

 

(Photos: Instagram @paras_kalnawat)

Advertisement
ब्रेकअप के दर्द में तड़पा एक्टर
  • 4/13

'एक दिन सबकुछ बिल्कुल ठीक था और अगले ही दिन वो चली गई. जब मैंने उससे वजह पूछने की कोशिश की, तो मुझे कोई जवाब नहीं मिला. उसने मुझसे बस इतना कहा कि अब उसे मुझसे प्यार नहीं है. उसके बाद, मैं दोबारा उसके पास नहीं गया और न ही उससे मैंने कोई सवाल किया.

 

(Photos: Instagram @paras_kalnawat)

ब्रेकअप के दर्द में तड़पा एक्टर
  • 5/13

'मैंने खुद को पीछे खींच लिया था और करीब एक साल तक कोई काम (प्रोजेक्ट्स) नहीं लिया, क्योंकि मैं उस बुरे दौर से गुजर रहा था.' 

 

(Photos: Instagram @paras_kalnawat)

ब्रेकअप के दर्द में तड़पा एक्टर
  • 6/13

'मेरे लिए वो बहुत ही मुश्किल समय था. मैंने मंदिरों में घंटों वक्त बिताना शुरू कर दिया था. मैं काफी आध्यात्मिक हो गया और भगवद गीता पढ़नी शुरू कर दी थी, ताकि उन सवालों के जवाब ढूंढ सकूं, जो मुझे उस रिश्ते से कभी नहीं मिले. उस दौर ने मुझे बहुत बदल दिया.' 

 

(Photos: Instagram @paras_kalnawat)

ब्रेकअप के दर्द में तड़पा एक्टर
  • 7/13

पारस आगे बोले- मैं अपनी जिंदगी में तीन रिश्तों में रहा हूं, लेकिन यह वाला सबसे मुश्किल था, क्योंकि वो सिर्फ मेरी गर्लफ्रेंड नहीं थी, बल्कि मैं उससे बहुत ज्यादा अटेच्ड हो गया था. मैं उसके साथ अपना फ्यूचर देखता था. 

 

(Photos: Instagram @paras_kalnawat)

ब्रेकअप के दर्द में तड़पा एक्टर
  • 8/13

'ब्रेकअप से मेरे आस-पास के लोग भी हैरान रह गए थे. मुझे इसे एक्सेप्ट करने में काफी वक्त लगा. मैं काफी समय तक देश से बाहर रहा और अलग-अलग जगहों पर घूमता रहा. जब भी मैं इंडिया से बाहर होता था, मुझे लगता था कि मैं ठीक हो रहा हूं और बेहतर महसूस कर रहा हूं. लेकिन अब मुझे एहसास होता है कि ये बस खुद को डिस्ट्रैक्ट करने का एक तरीका था.'

(Photos: Instagram @paras_kalnawat)

ब्रेकअप के दर्द में तड़पा एक्टर
  • 9/13

'आज भी जब मैं घर वापस आता हूं, तो वो सारी यादें मुझे फिर से मुझे घेर लेती हैं. इसलिए मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं पूरी तरह से ठीक हो गया हूं. मैं अभी भी उस प्रोसेस से गुजर रहा हूं.'

 

(Photos: Instagram @paras_kalnawat)

Advertisement
ब्रेकअप के दर्द में तड़पा एक्टर
  • 10/13

पारस ने आगे बोले- मेरी लास्ट गर्लफ्रेंड एक सिंगर थी. मैं अपने रिश्ते को लेकर जितना ज्यादा ओपन था, वो उतना ही इसे अपने दोस्तों और दूसरों से छिपाकर रखना चाहती थी.

 

(Photos: Instagram @paras_kalnawat)

ब्रेकअप के दर्द में तड़पा एक्टर
  • 11/13

'मुझे लगा था कि वो बस अपने करियर पर ध्यान दे रही है. वो लोगों से कहती थी कि वो सिंगल है.  मैं उसकी हर बात पर यकीन करने लगा था. मैं फिक्र की वजह से उसका ख्याल रखता था और उससे हाल-चाल पूछता था, लेकिन वो मुझ पर जासूसी करने का इल्जाम लगा देती थी.' 

 

(Photos: Instagram @paras_kalnawat)

ब्रेकअप के दर्द में तड़पा एक्टर
  • 12/13

'फिर थककर मैंने उसके बारे में पूछना और फिक्र करना ही बंद कर दिया. धीरे-धीरे मुझे पता लगा कि वो मेरी पीठ पीछे क्या-क्या कर रही थी. मैं यहां ब्रेकअप के बाद तड़प रहा था और वहां उसके 15-16वें बॉयफ्रेंड बन रहे थे. 

 

(Photos: Instagram @paras_kalnawat)

ब्रेकअप के दर्द में तड़पा एक्टर
  • 13/13

'जब मैं इमोशनली स्ट्रगल कर रहा था, वो कई लड़कों के साथ इन्वॉल्व थी. यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा सदमा था, क्योंकि उनमें से ज्यादातर लोग मेरे जान-पहचान के ही थे.' 

 

पारस की दर्दभरी दास्तां सुनकर तमाम फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं. 

 

(Photos: Instagram @paras_kalnawat)

Advertisement
Advertisement