90s का हिट शो अलिफ लैला दशकों तक लोगों का फेवरेट रहा है. फैंटसी वर्ल्ड की सैर कराता ये शो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक का फेवरेट रहा. शो में दामिनी कंवल ने रानी शहरजाद का रोल निभाया था. उनकी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती ने सभी का मन मोह लिया था.
Photo: Screengrab
दामिनी शो की आत्मा थीं. सीरियल की कहानी उनके ही इर्द-गिर्द घूमती थीं. आज सालों बाद अलिफ लैला शो की ये रानी आखिर कहां है और क्या करती है, जानना नहीं चाहेंगे आप....
Photo: Screengrab
दामिनी ने अपने एक्टिंग करियर में कई सारे शोज किए. मगर उनके सबसे पसंदीदा शो में अलिफ लैला और श्री कृष्णा सीरियल रहा. याद दिला दें कि शो अलिफ लैला में अपने हुस्न का जादू बिखेरनी वाली दामिनी ने श्रीकृष्णा शो में यशोदा का रोल किया था.
Photo: Screengrab
इस किरदार ने उन्हें घर-घर में और भी फेमस बना दिया. जिस संजीदगी के साथ वो यशोदा के किरदार में रमी थीं, उसने सबका दिल जीता. उन्हें जनता का फेवरेट बनने में जरा भी देर नहीं लगी. अपने काम से वो लोगों के दिल में बस गईं.
Photo: Screengrab
दामिनी ने परंपरा, क्राइम पेट्रोल, वो हुए ना हमारे, फोन-अ-फ्रेंड जैसे शोज भी किए हैं. बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी उन्होंने शोज और मूवीज बनाई हैं. वो प्रोडक्शन कंपनी Eternal Flame Productions चलाती हैं.
(All Photos: Instagram @daminikshetty)
सालों तक इंडस्ट्री में राज करने वाली दामिनी आज स्क्रीन से दूर हैं. लेकिन वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा बतौर निर्माता बनी हुई हैं. सालों बाद भी उनकी वही खूबसूरती और चार्म बरकरार है. इंस्टा पर वो एक्टिव हैं.
(All Photos: Instagram @daminikshetty)
स्क्रीन पर यशोदा बनी दामिनी रियल लाइफ में काफी मॉर्डन हैं. वो सोशल मीडिया पर वेस्टर्न लुक में ज्यादा नजर आती हैं. उनकी मिलियन डॉलर स्माइल पर अब भी फैंस अपना दिल हारते हैं.
(All Photos: Instagram @daminikshetty)
दामिनी के इंस्टा पर 129K फॉलोअर्स हैं. वो लोगों को थेरेपी और हीलिंग सेशन भी देती हैं. जिसमें स्ट्रेस रिलीज किया जाता है. माइंड-बॉडी हील की जाती है.
(All Photos: Instagram @daminikshetty)
ये सब उनके फाउंडेशन डियर जिंदगी के तहत होता है. साउंड थेरेपी भी यहां पर दी जाती है. चिकित्सीय योग (Therapeutic Yoga) के सेशन भी रखे जाते हैं. उनकी इस पहल की लोगों ने तारीफ की है.
(All Photos: Instagram @daminikshetty)