मशहूर टीवी एक्ट्रेस शीना बजाज पिछले साल शादी के 6 साल बाद मां बनी हैं. एक्ट्रेस ने 15 सितंबर 2025 को बेटे को जन्म दिया. मां बनने का सुख पाकर एक्ट्रेस की जिंदगी खुशियों से भर गई है.
(Photo: Instagram/@imsheenabajaj)
शीना बजाज अक्सर अपने बेटे संग तस्वीरें शेयर करती हैं. एक्ट्रेस ने अब नई पोस्ट में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कई खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी की जर्नी काफी दर्दभरी रही है.
(Photo: Instagram/@imsheenabajaj)
अपने बर्थडे पर शीना ने इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- एक मां बनने के बाद मैं पहले से काफी ज्यादा समझदार और मजबूत हो गई हूं. मैं अपनी जिंदगी की हर एक ब्लेसिंग के लिए शुक्रगुजार हूं.
(Photo: Instagram/@imsheenabajaj)
'मैं उन सभी की आभारी हूं, जिन्होंने मेरी इस सबसे मुश्किल प्रेग्नेंसी में और मेरे शरीर के उस हिस्से को, जो अब बाहर आ गया है (यानी मेरे बच्चे को) उसे बड़ा करने में मेरी मदद की. वो सब मेरा एक पूरा गांव बन गए हैं. मेरी मां को एक बहुत बड़ा थैंक्यू.'
(Photo: Instagram/@imsheenabajaj)
'मुझे जन्म देने और फिर हर दिन मेरे दिल की धड़कन (मेरे बच्चे) को संभालने के लिए मेरी मां को बहुत बड़ा थैंक्यू. मेरे पिता को थैंक्यू, क्योंकि जब मेरी बॉडी और दिमाग पूरी तरह थक जाता था और मैं बेटे को ब्रेस्टफीड कराने के समय चूर हो जाती थी, तब उसके साथ खेलने के लिए धन्यवाद.'
(Photo: Instagram/@imsheenabajaj)
शीना ने अपनी बहन के लिए लिखा- मेरी बहन का शुक्रिया, क्योंकि जब मैं 24 घंटे उल्टियां कर रही थी, तब उन्होंने मुझे लाजवाब खाना भेजा और मुझे खुश रखने की कोशिश की.
(Photo: Instagram/@imsheenabajaj)
पति रोहित पुरोहित के लिए शीना ने लिखा- मेरे दर्द, मेरी दर्दनाक शारीरिक और मानसिक स्थिति को लगातार समझने और लेबर पेन के दौरान मेरा साथ निभाने और मुझे झेलने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया.
(Photo: Instagram/@imsheenabajaj)
पति के लिए शीना बजाज ने आगे लिखा- मेरा साथ निभाने के लिए और मुझे हंसाने के लिए शुक्रिया, जब 36 किलो वजन बढ़ने के कारण अनजाने में मेरा पैंट में टॉयलेट निकल जाता था, तब भी आपने मुझे सपोर्ट किया. आप सभी को बहुत सारा प्यार, हमेशा मेरे साथ रहने के लिए.
(Photo: Instagram/@imsheenabajaj)
परिवार के लिए शीना की इमोशनल पोस्ट फैंस का दिल जीत रही है. शीना की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में एक्टर रोहित पुरोहित से शादी रचाई थी. शादी के 6 साल बाद बेटे के पेरेंट बनकर शीना और रोहित काफी खुश हैं.
(Photo: Instagram/@imsheenabajaj)