scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

'एक बच्चे की मां हो, करियर खत्म' डिलीवरी के बाद टीवी की मशहूर को नहीं मिला काम, मिले ताने

आमना शरीफ
  • 1/11

टेलीविजन एक्ट्रेस आमना शरीफ ने अपनी निजी जिंदगी, मदरहुड और करियर को लेकर ढेर सारी बातें की हैं. आमना ने बताया कि वो रूढ़िवादी फैमिली से आती हैं, जहां लड़कों से बात करने की इजाजत नहीं होती थी.

आमना शरीफ
  • 2/11

Hauterrfly संग बातचीत में आमना ने अपने बचपन को याद करते हुए कहा कि मैं उस घर में पली-बड़ी हूं, जहां का माहौल सुरक्षित था. मुझे बाहरी दुनिया का अंदाजा नहीं था. 
 

आमना शरीफ
  • 3/11

आमना ने कहा कि बचपन में आपको बहुत सारी पाबंदियां सिखाई जाती हैं. ये नहीं कर सकती, ये पहन नहीं सकती, लड़कों से बात नहीं कर सकती. 

Advertisement
आमना शरीफ
  • 4/11

'मुझे याद है स्कूल में हमारे स्लैम बुक्स होते थे और मैंने किसी लड़के पर क्रश लिखा था. मेरे भाई को वो बुक दिखी और इसके बाद मुझे लड़कों से बात करने से मना कर दिया गया.'
 

आमना शरीफ
  • 5/11

आमना ने 2013 में अमित कपूर से इंटरफेथ मैरिज की थी. उन्होंने अपनी शादी और मां बनने का सफर भी सुनाया. एक्ट्रेस ने कहा शादी से पहले मैं और अमित तीन साल तक दोस्त थे. हम डेट पर नहीं जाते थे. हमारे बीच बस अच्छी दोस्ती थी और आखिरकार हमने शादी करके घर बसा लिया.
 

आमना शरीफ
  • 6/11

मदरहुड पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब आप मां बन जाते हैं, तो ऐसा लगता है कि आप अपने बच्चे के लिए पूरी दुनिया से लड़ सकती हैं. उस तरह की ताकत की कल्पना ही नहीं की जा सकती. मेरे पति अमित पूरे समय बेहद सपोर्टिव रहे. सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि यह यात्रा उनके बिना संभव थी.
 

आमना शरीफ
  • 7/11

एक्ट्रेस ने कहा कि मां बनने के बाद मैंने काम से थोड़े समय के लिए ब्रेक लिया था. ब्रेक के बाद जब मैं एक शख्स के पास काम के लिए गई, तो मुझे बहुत अजीब जवाब मिला, जिससे मेरा आत्मविश्वास पूरी तरह से हिल गया था. 

आमना शरीफ
  • 8/11

आमना कहती हैं कि मैं उनके पास गई और मैंने पूछा कि कमबैक करना चाहती हूं. अच्छे काम करना है, तो उन्होंने मुझसे कहा कि अब तुम्हारा एक बच्चा है, तुम्हारा करियर खत्म हो गया.

आमना शरीफ
  • 9/11

एक्ट्रेस ने कहा कि मैं उस ऑफिस से रोते हुए बाहर निकल आई. ये सोचने लगी कि क्या मैं कभी उस काम पर वापस आ पाऊंगी, जिसे मैं सच में बहुत चाहती थी, क्योंकि अभिनय ही एक चीज थी जिसके लिए मैं दिल से पैशनेट थी.

Advertisement
आमना शरीफ
  • 10/11

All Photos: Instagram @aamnasharifofficial

आमना शरीफ
  • 11/11
Advertisement
Advertisement