scorecardresearch
 

फिल्म 'उड़ता पंजाब' की सेंसर कॉपी रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक, साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज

'उड़ता पंजाब' को लेकर विवादों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले सेंसर बोर्ड के साथ अनुराग कश्यप की जंग सुर्खियों में रही. फिर फिल्म को लेकर हाई कोर्ट का फैसला आया और अब फिल्म टोरेंट वेबसाइट पर लीक हो गई है.

Advertisement
X
उड़ता पंजाब
उड़ता पंजाब

'उड़ता पंजाब' को लेकर विवादों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड के प्रमुख पहलाज निहलानी के साथ अनुराग कश्यप की जंग सुर्खियों में रही. फिर फिल्म को लेकर हाई कोर्ट का फैसला आया और अब फिल्म टोरेंट वेबसाइट पर लीक हो गई है.

फिल्म के लीक होने की खबर फैलते ही फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप और एकता कपूर ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज करा दी है.

किसने लीक की फिल्म?
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इस फिल्म को लीक करने वाला कौन है. टोरेंट पर इसे सेंसर बोर्ड रिप बताया गया है. यानी इसके मुताबिक यह वह कॉपी हो सकती है जो में गई थी.

सवालों के घेरे में सेंसर बोर्ड
' ' फिल्म की जो कॉपी लीक हुई है, उसमें सेंसर लिखा साफ नजर आ रहा है. इस तरह अब सेंसर के साथ अनुराग की यह जंग नया रूप अख्तियार कर सकती है क्योंकि उंगलियां सेंसर पर उठनी तय हैं.

Advertisement

फिल्म लीक का पहला मामला नहीं
यही नहीं इससे पहले ' ' की भी सेंसर कॉपी वाला प्रिंट फिल्म की रिलीज के बाद टोरेंट पर नजर आया था. यह पहला मौका नहीं है, जब इस तरह से कोई फिल्म लीक हुई है.

'मांझी: द माउंटेन मैन' भी हुई थी लीक
इससे पहले दशरथ मांझी की जिंदगी पर बनी फिल्म 'माउंटेन मैन' भी लीक हो गई थी और उससे पहले 'तेरा क्या होगा जॉनी' भी लीक हो गई थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement