अनुपम खेर स्टारर फिल्म 'दि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' शुक्रवार 11 जनवरी को रिलीज हो गई है. फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के राजनितिक करियर पर बनी है. संजय बारू की किताब पर फिल्म को बनाया गया है. संजय बारू मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहाकार रहे चुके हैं. अक्षय खन्ना फिल्म में बारू का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में मुख्य भूमिका में अहाना कुमरा, सुजैन बर्नर्ट, अर्जुन माथुर भी अहम भूमिका में हैं. इसका निर्देशन विजय गुट्टे ने किया है.
फिल्म को लेकर तमाम सेलेब्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं. एक्टर अनिल कपूर ने भी मूवी देखने के बाद ट्वीट कर लिखा, 'अनुपम खेर जैसे कि आप आप सभी किरदारों के साथ करते हैं, आपने इस करेक्टर के साथ भी पूरा न्याय किया है. आप सच में महान स्टोरी टेलर हैं. आप अद्भुत हैं.'
Just like every role you do, you have done full justice to this character as well. You're such a great story teller! This definitely was a difficult film and could only be done by an actor par excellence. You are impeccable!
— Anil Kapoor (@AnilKapoor)
फिल्ममेकर सुभाष घई ने फिल्म देखने के बाद ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, 'इंडियन सिनेमा के इतिहास में पहली बार इतना बेहतरीन पॉलिटिकल ड्रामा देखा. अनुपम खेर, अक्षय खन्ना को उम्दा अदाकारी है. उन्हें और पूरी टीम को बधाई, जिन्होंने यूनीक सिनेमैटिक एक्प्रेशन के साथ इतनी बढ़िया फिल्म बनाई.'
Thank you ji. Having worked with you in four blockbusters it is a great endorsement for our film . Jai Ho.🙏🙏🙏
— Anupam Kher (@AnupamPKher)
राजनेताओं के रिएक्शन सामने आने शुरू हो गए हैं. आम आदमी पार्टी के बागी नेता कपिल मिश्रा ने अपनी पत्नी के साथ फिल्म देखी. उन्होंने अनुपम खेर की एक्टिंग की तारीफ की है. ट्वीट कर लिखा,'मस्ट वॉच मूवी. इस फिल्म में कई विलेन हैं मगर डॉक्टर मनमोहन सिंह इस मूवी के बाद हीरो कहलाएंगे.
Thank you dear for your appreciation. 🙏🙏🙏
— Anupam Kher (@AnupamPKher)
Arre mere pyare bhai . Thank you for your love, support and belief in me. You have been always my pillar of strength. I am so happy you liked my performance in . Love you always. 😍
— Anupam Kher (@AnupamPKher)
अनुपम खेर के भाई और एक्टर- डायरेक्टर राजू खेर ने भी फिल्म की तारीफ की है. उन्होंने बताया कि फिल्म बेहद ही शानदार है. अनुपम पर गर्व है. आप शानदार भाई हैं. आपको प्यार और शुभकामनाएं.
फिल्म मेकर शेखर कपूर ने भी मनमोहन सिंह के काम की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि जो उन्होंने निभाया है उसे करने में बहुत स्किल्स लगती हैं.
What has done in playing Manmohan Singh in is to create something that could easily have become a caricature, into a breathing relatable human being that you want to reach out to and hug. That takes a lot of skill.
— Shekhar Kapur (@shekharkapur)