बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोन को आइटम गर्ल राखी सावंत और एक्ट्रेस सेलिना जेटली का उन पर सार्वजनिक रूप से 'बेमतलब' की टिप्पणियां करना गैरपेशेवर लगा.
को हालांकि उनकी बातों से फर्क नहीं पड़ता. रियलिटी शो के लॉन्च पर सनी से उन दोनों की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया मांगी गई. इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'वे बेमतलब की और बेबुनियाद टिप्पणियां हैं. यह गैरपेशेवर है. आपने कभी किसी एक्टर और एक्ट्रेस को उनके जैसे भद्दे तरीके से बात करते नहीं देखा होगा. इसलिए यह उनकी समस्या है. मुझे इसकी परवाह नहीं. मैं यहां अच्छा काम करने आई हूं और मैं वही करने पर ध्यान दूंगी.'
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले ही ने सनी के कारण बाकी एक्ट्रेस को कथित तौर पर छोटे-छोटे कपड़े पहनने के लिए विवश करने की आलोचना की. यही नहीं, राखी ने उन्हें भारत से निकल जाने को कहा.
वहीं, ने उनके घर में किराए पर रह रहीं सनी और उनके पति पर घर में गंदगी फैलाने का आरोप लगाया था.
इनपुट: IANS