scorecardresearch
 

फैशनेबल लुक में मैचिंग मास्क के साथ नजर आईं सोनम कपूर, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें वह अपने आउटफिट के मुताबिक डिजाइनर और मैचिंग मास्क पहनकर गाड़ी में कहीं जा रही हैं.

Advertisement
X
सोनम कपूर
सोनम कपूर

कोरोना वायरस के जानलेवा संक्रमण के चलते पूरी दुनिया कई महीनों तक थम सी गई थी लेकिन अब लोगों ने इसे न्यू नॉर्मल मान कर जीना शुरू कर दिया है और भारत सरकार तो अनलॉक के दूसरे चरण तक पहुंच गई है. मास्क पहनने को लोगों ने अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना शुरू कर दिया है और अब बड़ी कंपनियां डिजाइनर मास्क मार्केट में लॉन्च कर रही हैं.

इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने आउटफिट के मुताबिक डिजाइनर और मैचिंग मास्क पहनकर गाड़ी में कहीं जा रही हैं. इस वीडियो को सोनम के फैन पेजों पर खूब पोस्ट किया जा रहा है. लोग इस वीडियो और तस्वीर को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@sonamkapoorpedia) on

बता दें कि पिछले कुछ वक्त में तमाम लोग सोशल मीडिया पर मास्क पहने हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट कर चुके हैं. इन तस्वीरों में वह अपने गेटअप के मुताबिक मैचिंग मास्क पहने हुए नजर आए हैं. बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण का अब तक कोई पुख्ता इलाज नहीं मिल सका है और ऐसे में मास्क पहनना और एक दूसरे को संक्रमण के खतरे से बचाना ही एकमात्र विकल्प रह गया है.

सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर पिछली बार फिल्म द जोया फैक्टर में काम करती नजर आई थीं. पिछले कुछ वक्त से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया है और वजह रही है सुशांत की राजपूत की मौत. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले के बाद से तमाम बॉलीवुड एक्टर्स को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया है. इनमें सबसे बड़ा नाम उन कलाकारों का रहा है जिनके बारे में माना जाता है कि वह अपने माता-पिता की मदद से इंडस्ट्री में बने हुए हैं.

Advertisement
Advertisement