scorecardresearch
 

Film Wrap: कैंसर के दर्द पर बोलीं सोनाली, अब नयनी ने लगाए विकास पर आरोप

बॉलीवुड और टीवी की दिनभर की बड़ी खबरें पढ़िए एक साथ.

Advertisement
X
अनुपम खेर के साथ सोनाली बेंद्रे
अनुपम खेर के साथ सोनाली बेंद्रे

बॉलीवुड और टीवी की दिनभर की बड़ी खबरें पढ़िए एक साथ.

सोनाली ने शेयर की कैंसर जर्नी, लिखा- हंसते हुए भी दर्द होता है

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इस वक्त हाई ग्रेड कैंसर से संघर्ष कर रही हैं. इसके ट्रीटमेंट में कीमोथेरेपी की वजह से उन्हें अपने बालों को भी हटवाना पड़ा है. सोनाली ने इस बात की जानकारी सोशल मीड‍िया पर दी थी.

सड़क हादसे में सिंगर नितिन बाली की मौत, रिमिक्स गानों से मिली थी शोहरत

पॉपुलर सिंगर न‍ित‍िन बाली की मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वे 47 साल के थे. उनके साथ मंगलवार की सुबह सड़क हादसा हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई.

#Metoo: सैक्रेड गेम्स ल‍िखने वाले वरुण ग्रोवर पर भी जूनियर ने लगाए आरोप

सैक्सुअल हरासमेंट और कास्ट‍िंग काउच के ख‍िलाफ चलने वाले मूवमेंट Metoo की आंच गीतकार और कॉमेड‍ियन वरुण ग्रोवर तक पहुंच गई है. उन पर कॉलेज के दिनों में उनकी जूनियर रही एक युवती ने आरोप लगाए हैं.

Advertisement

#MeToo: वॉशरूम में पीछे-पीछे आए थे विकास, नयनी ने सुनाई कहानी

बॉलीवुड में #MeToo मूवमेंट जोर पकड़ने लगा है. तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर विवाद के बाद बॉलीवुड में यौन उत्पीड़न के कई मामले जोर पकड़ने लगे हैं. 2015 में "बॉम्बे वेलवेट" के प्रमोशनल टूर के दौरान क्रू में शामिल "फैंटम फिल्म्स" की एक महिला ने विकास बहल पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया. कंगना रनौत के साथ क्वीन में नजर आ चुकीं नयनी दीक्षित ने भी विकास पर सेक्शुली हैरास करने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने उस दिन की आपबीती सुनाई, जब विकास बहल ने उसने बदतमीजी की.   

कॉमेडियन भारती ने कान में ऐसा क्या कहा जो खुश हैं जसलीन मथारू?

हाल ही में भारती बिग बॉस हाउस में टीवी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने एक टास्क का संचालन किया. जिसने सभी को काफी एंटरटेन किया. नेहा और जसलीन ने डांस किया. टीवी की पॉपुलर कॉमेडियन भारती वहां मौजूद सेलेब्स को पहले से जानती थीं. मुलाकात के दौरान उन्होंने जसलीन के कानों में कुछ ऐसा कहा, जिससे उनका दिन बन गया.

Advertisement
Advertisement