scorecardresearch
 

बेटी संग अमिताभ का पहला एड, विवाद के बाद कंपनी ने हटाया

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के अनुसार इस एड को लोगों के बीच बैंकिंग प्रणाली में अविश्वास की भावना पैदा करना है. जिसके मद्देनजर इस एड को हटा दिया गया है.

Advertisement
X
अमिताभ बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा
अमिताभ बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा का एक्टिंग डेब्यू विवादों में फंसता दिख रहा है. जानी मानी आभूषण कंपनी कल्याण ज्वेलर्स ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन एवं उनकी बेटी द्वारा अभिनीत करीब डेढ़ मिनट के विज्ञापन को हटा लिया है. ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के अनुसार इस एड को लोगों के बीच बैंकिंग प्रणाली में अविश्वास की भावना पैदा करना है. जिसके मद्देनजर इस एड को हटा दिया गया है.

कल्याण ज्वलेर्स के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरमन ने यहां एक बयान में कहा- ''हमें खेद है कि भूलवश लोगों की भावना आहत हुई और हमने तत्काल प्रभाव से हर मीडिया से यह विज्ञापन हटा लिया है. हम समझते हैं कि विज्ञापन से हमारे सम्मानित बैंकिंग समुदाय के सदस्यों सहित कुछ लोगों की भावना आहत हुई है. इसे देखते हुए ये कदम उठाया गया है.''

Advertisement

हम ये भी बताना चाहते हैं कि एड को क्रिएटिव दृष्टिकोण से फिक्शन के रूप में बनाया गया है और पूरी तरह से बैंकिंग कर्मचारियों को नहीं दर्शाता है. तमाम भारतवासियों समेत मैं बैंकिंग कम्यूनिटी के कीमती सहयोग की सराहना करता हूं.

एड की बात करें तो इसमें अमिताभ बच्चन को एक बूढ़े शख्स के रूप में और श्वेता को उनकी बेटी के रूप में दिखाया गया है. ज्वैलेरी ग्रुप से माफी की मांग करते हुए एआईबीओसी ने बोला था कि अगर कंपनी एड को नहीं हटाती है तो इसका विरोध करने के लिए धरना भी किया जा सकता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement