देशभर में लोकसभा चुनाव का माहौल है. बॉलीवुड कलाकार भी अपने-अपने अंदाज में देशवासियों से वोट देने की अपील कर रहे हैं. अब तक कई बॉलीवुड सितारे वोट देने की अपील कर चुके हैं. अब इस सूची में शाहरुख खान का नाम भी जुड़ गया है. शाहरुख खान ने व ट्विटर पर लोगों से चुनाव में वोट देने की अपील की है. शाहरुख ने लिखा, "प्रधानमंत्री जी ने क्रिएटिविटी के लिए कहा था, पर मुझे जरा देर हो गई. लेकिन आप वोट करने में देरी ना करें. वोट करना सिर्फ हमारा अधिकार ही नहीं हमारी ताकत भी है."
शाहरुख खान ने वोट देने को लेकर लोगों को जागरूक होने को कहा है. शाहरुख ने ट्विटर पर यूट्यूब का एक वीडियो भी साझा किया. शाहरुख ने बड़े ही मजेदार अंदाज में लोगों को वोट का महत्व समझाया. उनके वीडियो को देखकर इतना तो कहना पड़ेगा कि शाहरुख खान ने कोशिश अच्छी की है. अब लोग उनकी इस कोशिश से कितना प्रभावित होते हैं, यह तो बाद में पता चलेगा.
PM sahib ne creativity ki liye bola tha. Main thoda late ho gaya video banane mein...aap mat hona Vote karne mein!!! ‘Voting is not only our Right, it is our Power.’ Please Use It. Thank u to .
— Shah Rukh Khan (@iamsrk)
बता दें कि पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में तमाम हस्तियों जिनमें फ़िल्मी दुनिया के सितारे भी शामिल थे, उन्हें टैग कर लोकसभा चुनाव में लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की थी. अब शाहरुख खान ने उसी अपील पर ट्वीट किया है.
शाहरुख के वीडियो और ट्वीट का लोगों पर कितना असर होगा यह बाद में पता चलेगा, लेकिन प्रशंसक शाहरुख के प्रयास को सोशल मीडिया में खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रया जाहिर कर रहे हैं.