scorecardresearch
 

दिवाली पर शाहरुख ने कविता लिख देश के जवानों को किया सलाम

शाहरुख खान ने खुद की लिखी कविता इंस्टाग्राम पर शेयर कर देश के जवानों को सलाम किया है. कविता में शाहरुख ने सैनिकों के त्याग और बलिदान के लिए उनका आभार जताया है.

Advertisement
X
शाहरुख खान
शाहरुख खान

सुपरस्टार शाहरुख खान ने खुद की लिखी एक कविता के जरिए देश की रक्षा में लगे जवानों के लिए सम्मान और आभार जताया है. शाहरुख ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप के जरिए इस कविता को शेयर किया.

शाहरुख ने ये वीडियो प्रधानमंत्री की पहल 'Sandesh2Soldiers'के तहत जारी किया. उनसे पहले आमिर खान, अक्षय कुमार और भी ट्विटर पर जवानों के लिए अपने संदेश जारी कर चुके हैं. वीडियो क्लिप में शाहरुख कहते नजर आते हैं, 'दुनिया भर में सभी को दीवाली की शुभकामनाएं. खास तौर पर हमारे जवानों को, जो सरहद या देश में और कहीं भी तैनात हैं.'


ने जवानों के परिवारों के अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की. शाहरुख ने इस कविता के जरिए जवानों के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त की:


'हमारे पैर कालीन पर होते हैं, उनके बूट्स जमीन पर,
हमारे दिन स्थिर होते हैं, उन्हें रोज नई चुनौतियों का सामना,
हमारी रातें सुखद होती हैं, उनकी तनावपूर्ण,
हम जिंदगी जीते हैं इसलिए क्योंकि वो अपनी जिंदगी बलिदान करने के लिए तैयार रहते हैं.
नायकों को गुमनाम नहीं रहने देना चाहिए क्योंकि हम उनकी प्रतिबद्धता का अनुमान नहीं लगा सकते.
हमारा देश और तिरंगा इसलिए मजबूत से मजबूत होता जा रहा है क्योंकि वहां एक जंग है. एक फौजी की जंग.'

Advertisement

 

A video posted by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

 

Advertisement
Advertisement