scorecardresearch
 

18 साल बड़े एक्टर के साथ डेटिंग की खबरों पर बालिका वधू ने तोड़ी चुप्पी

'ससुराल सिमर का' के फेवरेट ऑनस्क्रीन कपल रोली और सिद्धार्थ के बीच में लगता है कुछ चल रहा है. दोनों ही अक्सर साथ देखे जाते हैं. लेकिन सच्चाई क्या है यह तो अविका और मनीष को ही पता है.

Advertisement
X
अविका गौर और मनीष रायसिंहान
अविका गौर और मनीष रायसिंहान

एक्टर मनीष रायसिंहानिया और 'बालिका वधू' की छोटी आंनदी यानी अविका गौर ने जब से सीरियल 'ससुराल सिमर का' में जोड़ी के रूप में एक साथ अभिनय किया है, तब से उनके फैंस को उनके रिलेशनशिप के बारे में अटकलें लगा रहे हैं.

बता दें कि मनीष, अविका से उम्र में काफी बड़े हैं. दोनों को लेकर काफी अफवाहें फैलीं लेकिन यह सभी अफवाहें मनीष और अविका की दोस्ती को खत्म नहीं कर सकीं, क्योंकि दोनों ही बहुत जल्द एक शार्ट फिल्म में फिर से साथ नजर आने वाले हैं.


टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में मनीष ने कहा, इस अफवाह ने शुरुआत में मुझे बहुत प्रभावित किया था, जिस वजह से मैंने अविका को इग्नोर करना शुरू कर दिया था. यह मेरी सबसे बड़ी बेवकूफी थी. इन सब अफवाहों की वजह से मैं काफी चिड़चिड़ा महसूस कर रहा था.

Advertisement


लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि यह सब बस एक बकवास है क्योंकि मेरे और अविका के बीच में ऐसा कुछ नहीं है और यह बात हम दोनो को पता है. अविका मुझसे बहुत छोटी है. वैसे भी, इस तरह की बातें अब मुझे प्रभावित नहीं करती हैं और अब हमारी मुलाकात ज्यादातर काम के सिलसिले में ही होती है. अविका भी मनीष की बात से सहमति रखती हैं और दोनों आपस में एक अच्छी केमेस्ट्री शयर करते हैं, जिसका क्रेडिट अविका मनीष के साथ अपनी दोस्ती और उनके बीच के मजबूत बॉन्ड को देती हैं.

रिलेशनशिप पर खुलकर बोलीं अविका
मनीष के साथ उड़ती अफवाह पर अविका का कहना है कि मनीष उनके पिता से सिर्फ कुछ ही साल छोटे हैं, इसलिए उनके बीच ऐसे किसी भी रोमांटिक रिलेशनशिप की कोई गुंजाइश नहीं है. दोनों ही दोस्ती का एक अनूठा बंधन शेयर करते हैं, जो बाकी लोगों की समझ से बाहर है.

अविका के मुताबिक दोनो की आपसी समझ, एक दूसरे के लिए सम्मान, ईमानदारी और बॉन्डिंग की वजह से ही दोनों अब तक साथ है. अविका और मनीष की बातों से तो यही लगता है कि दोनों के बीच सच में कुछ नहीं है, लेकिन फैंस तो उनके बारे में ऐसी अटकले लगाते ही रहेंगे.

Advertisement

Advertisement
Advertisement