scorecardresearch
 

संजना संघी ने सुशांत संग फिल्म दिल बेचारा से शेयर की फोटो, लिखा खास नोट

संजना संघी ने दिल बेचारा की एक नई तस्वीर शेयर की है. यह तस्वीर फिल्म के शूट‍िंग लोकेशन जमशेदपुर की है. फिल्म के इस सीन में सुशांत स्पोर्ट्स जर्सी पहने मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. वहीं संजना यलो टॉप में मुस्कुराती देखी जा सकती हैं.

Advertisement
X
सुशांत सिंह राजपूत-संजना संघी
सुशांत सिंह राजपूत-संजना संघी

संजना संघी ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए दिल बेचारा फिल्म का एक सीन शेयर क‍िया है. इसी के साथ संजना ने सुशांत के साथ बिताए पलों को और उनकी बातों को भी याद क‍िया है. एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में उन बातों को भी साझा क‍िया है जिन्हें वे मिस करती हैं.

संजना ने लिखा- 'ओए? तुम्हारे गंदे जोक्स पर मुझे तब तक हंसना है जब तक क‍ि मेरे पेट में दर्द नहीं हो जाता. हैम एंड चीज ऑमलेट खाने में और चाय पीने में तुम्हारे साथ कंपटीशन लगानी है. स्क्र‍िप्ट को लेकर बहस करनी है क‍ि किसकी स्क्र‍िप्ट ज्यादा फट चुकी है क्योंकि हम अंतहीन काम करते थे. तुम्हारी स्फूर्ति के साथ खुद को भी खड़े रखना है जब तुम कहते थे- चल ना थोड़ा डांस करते हैं, वो भी किसी टफ सीन के बीच. युवल नोआ हरारी और फ्रयूड की किताबों पर हमारी सोच को लेकर बहस करनी है.'.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@sanjanasanghi96) on

यह तस्वीर फिल्म के शूट‍िंग लोकेशन जमशेदपुर की है. फिल्म के इस नए स्ट‍िल में सुशांत स्पोर्ट्स जर्सी पहने मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. वहीं संजना यलो टॉप में मुस्कुराती देखी जा सकती हैं. उनके नाक में ऑक्सीजन ट्यूब भी लगा हुआ है. दोनों की यह तस्वीर काफी शानदार है.

संजना ने भी दिया था पुलिस को बयान

इससे पहले भी संजना ने सुशांत के साथ फिल्म के स्ट‍िल्स शेयर क‍िए हैं. पिछली बार उन्होंने सुशांत को मिस करते हुए अपने पोस्ट में लिखा था 'जो भी यह कहता है क‍ि वक्त सभी जख्म भर देता है वो झूठ कहता है'. एक्टर की मौत पर उन्होंने नम आंखों से एक वीड‍ियो भी शेयर किया कर अपना दुख व्यक्त किया था. बता दें सुशांत की आत्महत्या को लेकर उनके सभी करीबियों से पूछताछ की गई. संजना संघी ने भी बांद्रा पुलिस में अपना बयान दिया था.

Advertisement
Advertisement