scorecardresearch
 

शाहरुख ने बर्थडे पर नहीं उठाया सलमान खान का फोन, फिर दबंग खान ने किया ये

बॉलीवुड के बादशाह या कहें रोमांस किंग शाहरुख खान का जन्मदिन देश-विदेश में सेलिब्रेट किया गया. इस खास मौके पर सलमान खान ने भी शाहरुख को बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया. 

Advertisement
X
सलमान खान-शाहरुख खान (फाइल फोटो)
सलमान खान-शाहरुख खान (फाइल फोटो)

बॉलीवुड के बादशाह या कहें रोमांस किंग शाहरुख खान का जन्मदिन देश-विदेश में सेलिब्रेट किया गया. इस खास मौके पर सलमान खान ने भी शाहरुख को बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया. उन्होंने सोशल मीड‍िया पर शाहरुख को विश करते हुए और फोन ना उठाने की श‍िकायत करते हुए एक वीड‍ियो शेयर किया.

ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने को उनके ही आइकॉनिक स्टाइल में हैप्पी बर्थडे कहा है. कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे खान साहब, हमारे इंडस्ट्री का किंग खान'. इसके अलावा शाहरुख से मजाकिए लहजे में श‍िकायत करते हुए कहा कि कम से कम शाहरुख उनका फोन तो उठा लेते. वीडियो में सलमान के साथ सोहेल खान, जैकलीन फर्नांड‍िस, सोनाक्षी सिन्हा, शेफाली शाह, आयुष शर्मा, मनीष पॉल ने भी शाहरुख को जन्मदिन की बधाइयां दी.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@beingsalmankhan) on

शाहरुख ने सलमान को दिया ये जवाब-

शाहरुख ने सलमान के इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, 'थैंक्यू भाई, आपको बहुत मिस किया आज. लेकिन आप हैदराबाद में लोगों को खुश करने में लगे हुए थे जो कि मेरी मां का शहर है. बहुत सारा प्यार और बधाईयों के लिए धन्यवाद. जल्दी वापस आएं ताकि मुझे मेरा बर्थडे हग जल्द मिले.'

View this post on Instagram

A post shared by (@beingsalmankhan) on

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर देख ऑडियंस फिल्म को शानदार बता रहे हैं. इसके अलावा सलमान की राधे भी अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी. राधे में सलमान ने एक बार फिर राधे का रोल प्ले किया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement