scorecardresearch
 
सलमान खान स्टारर रियलिटी शो Bigg Boss 9 का प्रोमो रिलीज

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' की सफलता की सबसे बड़ी वजह इस शो के एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट से ज्यादा सलमान खान हैं, कुछ ऐसा ही कहना इस शो के फैन्स का. यही वजह है कि इस बार भी टीवी के इस पॉपुलर शो को होस्ट करने के लिए एक बार फिर सलमान खान तैयार हैं.  

Advertisement
X
सलमान खान

इस बात की पुष्टि बिग बॉस 9 के हालि‍या रिलीज हुए प्रोमो से हो गई है. इस प्रोमो में शो के इस बार और ज्यादा मजेदार होने की बात कहते नजर आ रहे हैं. सलमान प्रोमो में यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि इस बार के शो में 'डबल टर्बल' की कैमिस्ट्री देखकर दर्शक कहेंगे Waooo.

के कई सीजन होस्ट कर कंटेस्टेंट की क्लास लेने वाले सलमान खान के बारे में यह कयास लगाए जा र‍हे थे कि शायद वह इस सीजन को होस्ट नहीं करेंगे. लेकिन अब माना जा रहा है कि इस शो के मकर्स सलमान को Bigg Boss 9 होस्ट करने के लिए मनाने में कामयाब हुए हैं. इसके अलावा सूत्रों के मुताबिक लगभग तीन महीने तक चलने वाले 'बिग बॉस' के प्रत्येक शो के लिए सलमान को 9 से 10 करोड़ रूपए दिए जाएंगे. पिछली बार शो को बीच में ही छोड़कर चले गए थे जिसके बाद शो की टीआरपी काफी घट गई थी.

Advertisement

देखें रियलिटी शो Bigg Boss 9 का प्रोमो:

The moment you all have been waiting for is here! Check out the #exclusive #BB9DoubleTrouble promo! #BB9 Salman Khan

Posted by on Sunday, September 6, 2015

Advertisement
Advertisement