सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग पूरी हो चुकी है. अब जल्द ही सलमान इस फिल्म के प्रमोशन में जुटने वाले हैं. इस ईद पर भाई जान को रेसलर के अवतार में देखने के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
And finally Sultan puts his dav and lifts both of them...:)
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar)
Then hind Kesari Palwinder cheema lifts sultan..
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar)
पहली बार पहलवान के किरदार में नजर आने वाले सलमान की इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास ने की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं जिसमें सलमान अपनी रेसलिंग स्किल्स दिखाते नजर आ रहे हैं.
Last day of shoot begins with some early morning farming .Eid is coming 😉
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar)
बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खबर देते हुए सलमान की ट्रैक्टर चलाते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की थी. इतना ही नहीं कुछ रोज पहले फिल्म की लीड की भी इसी तरह की एक फोटो सामने आई थी जिसमें वह ट्रैक्टर पर सवार नजर आ रही थीं.
Half n hour of driving lessons and takes off on the tractor..
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar)
पहलवान की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में सलमान पहलावनी के दांव-पेच लड़ाते नजर आ रहे हैं. फिल्म में अनुष्का शर्मा के अलावा रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे. पहली बार पहलवानी का दम दिखाते नजर आने वाले सलमान की यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी.