टाइगर जिंदा है और जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी सलमान खान और अली अब्बास जफर की जोड़ी एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है. अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म भारत पर इस वक्त सलमान जमकर मेहनत कर रहे हैं. प्रियंका के फिल्म से वॉकआउट करने के बाद इस बार तो सलमान की लकी चार्म कटरीना भी उनके साथ हैं. इस जोड़ी के अलावा फिल्म में तबू, जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे.
हाल ही में फिल्म के सेट से की कुछ तस्वीरें लीक हो गई थीं जिनमें सलमान अपने कैरेक्टर के लुक में नजर आ रहे थे. ये तस्वीरें काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गईं. अब ऐसा लगता है कि फिल्म की टीम इस गलती को दोहराए जाने से रोकना चाहती है.
इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है जिसे फिल्म के शूटिंग सेट की तस्वीर बताया जा रहा है. तस्वीर में एक बोर्ड दिख रहा है जिस पर लिखा है- भारत, रील लाइफ प्रोडक्शन्स. मोबाइल फोन्स लाने की अनुमति नहीं है. विजिटर्स के आने की अनुमति नहीं है. कार्ड के बिना प्रवेश की कोई अनुमति नहीं है.

ऐसा लगता है कि मेकर्स अब पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ रहे हैं और फैन्स को उनके द्वारा आधिकारिक तौर पर जानकारी व तस्वीरें शेयर करने का इंतजार करना पड़ेगा. कई रिपोर्ट्स इस बात का दावा कर रही हैं कि सलमान खान इस फिल्म में अपने करियर का सबसे यूनिक रोल प्ले करने जा रहे हैं. फिल्म को लेकर खुद भी काफी मेहनत कर रहे हैं. साथ ही उन्हें फिल्म को लेकर एक बात की चिंता भी सता रही है.
फिल्म ओड टु माई फादर का हिंदी रीमेक है. इसमें युद्ध के समय की घटनाओं को दिखाया गया है. फिल्म कई सालों की दास्तां बयां करती नजर आएगी. फिल्म में एक साधारण इंसान के नजरिए से देश के 60 साल और इन सालों में हुए परिवर्तन दिखाए जाएंगे. इतना सब कुछ कम समय में दिखा पाना मुश्किल है. यही बात सलमान खान के लिए चिंता का सबब बनी हुई है.