scorecardresearch
 

Video: अमिताभ की फिल्म '102 नॉट आउट' देखकर सचिन ने कही ये बात

सचिन तेंदुलकर ने फिल्म 102 नॉट आउट देखने के बाद इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

Advertisement
X
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म 102 नॉट आउट देखने पहुंचे. फिल्म पर सचिन पर अपनी प्रतिक्रिया दी जिसका वीडियो ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. सचिन वीडियो में भावुक होते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अमिताभ एक्टिंग के मामले में पहले से ही एक अलग लेवल पर थे लेकिन इस फिल्म में वह इससे भी ऊपर चले गए हैं.

"102 नॉट आउट" एक बुजुर्ग पिता की कहानी है जिसकी उम्र 102 साल हो चुकी है और उसका बेटा भी अब बूढ़ा हो चुका है. फिल्म में अमिताभ पिता के किरदार में हैं और ऋषि कपूर ने बेटे की भूमिका निभाई है. अमिताभ और ऋषि कपूर ने 27 साल बाद इस फिल्म से एक साथ पर्दे पर वापसी की है. उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है.

Advertisement

फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 32 करोड़ 60 लाख रुपये की कमाई कर चुकी है और यह आंकडा़ इसी के साथ रिलीज हुई हंसल मेहता निर्देशित फिल्म 'ओमर्टा' से कहीं ज्यादा है. संगीतकार सलीम मर्चेंट और ए.आर. रहमान ने फिल्म को म्यूजिक दिया है और इसका गाना बडुम्बा लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement