scorecardresearch
 

सिंह इज किंग में अक्षय की जगह नहीं लेंगे रणवीर, कपिल देव बनने की तैयारी

रणवीर सिंह नहीं लेंगे अक्षय की जगह, सिंह इज किंग में शेर सिंह के कैरेक्टर के लिए लिया जा रहा था नाम

Advertisement
X
रणवीर सिंह और अक्षय कुमार
रणवीर सिंह और अक्षय कुमार

काफी समय से चर्चा थी कि रणवीर सिंह सिंह इज किंग के सीक्वल में अक्षय कुमार की जगह लेने वाले हैं. मगर अब रणवीर के प्रवक्ता ने इस तरह की चर्चाओं को अफवाह करार दिया है.

रणवीर के प्रवक्ता का कहना है कि रणवीर फिलहाल पद्मावती के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसके अलावा वह जोया अख्तर की गुली बॉय, रोहित शेट्टी की अगली फिल्म और कबीर खान की फिल्म 83 में नजर आएंगे. यदि वह और किसी फिल्म का हिस्सा बनते हैं, तो उसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी.

बता दें कि पद्मावती में रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी. इसके अलावा गुली बॉय में रणवीर आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे.

वहीं कबीर खान की 83 भारत की पहली विश्व कप जीत पर आधारित होगी. इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह कपिल देव का रोल करेंगे.

Advertisement

जहां तक अक्षय कुमार को रिप्लेस करने की बात है, तो साल 2008 में आई फिल्म सिंह इज किंग के सीक्वल की काफी समय से चर्चा है. कहा जा रहा था कि इसके सीक्वल में रणवीर सिंह अक्षय कुमार वाला हैप्पी सिंह का किरदार करने वाले हैं, जिसका नाम सीक्वल में शेर सिंह रखा गया है.

बता दें कि सिंह इज किंग के डायरेक्टर अनीस बज्मी इसके सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगे. उनका कहना है कि सिंह इज किंग एक कल्ट फिल्म है. इसकी स्क्रिप्ट और अक्षय कुमार की एक्टिंग की वजह से इसे दर्शकों का काफी प्यार मिला. मुझे उम्मीद है कि इसके सीक्वल में भी कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी.

रणवीर और अक्षय के इस रोल को करने को लेकर अनीस का कहना है कि अक्षय इस रोल के साथ पूरा इंसाफ कर सकते हैं, लेकिन रणवीर भी अच्छे कलाकार हैं, इसलिए वह भी हैप्पी सिंह के किरदार में ढल सकते हैं.

Advertisement
Advertisement