scorecardresearch
 

रणबीर और आलिया की इस फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपये की दरकार

करण जौहर एक सुपरहीरो फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जो उनके कॅरियर की सबसे बड़े बजट की फिल्म होगी. अब इसके लिए नया बजट तैयार किया जा रहा है.

Advertisement
X
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

करण जौहर अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर अपने कॅरियर की सबसे बड़े बजट वाली फिल्म बनाने जा रहे हैं. इस फिल्म का नाम है ब्रह्मास्त्र. पहले इसका नाम ड्रेगन रखा गया था.

इस सुपरहीरो फिल्म का बजट पहले 100 से 120 करोड़ रुपए बताया गया था, लेकिन अब फिल्म के को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के अनुसार, ब्रह्मास्त्र के लिए 150 करोड़ के बजट की जरूरत है. मल्होत्रा का कहना है कि इस फिल्म को हॉलीवुड के स्टैंडर्ड का बनाया जा रहा है. हॉलीवुड अब ड्रामा और रोम-कॉम से बड़े पैमाने पर चला गया है. वे ज्यादा पैसा बना रहे हैं. भारत भी इसके लिए तैयार हो रहा है.

बता दें कि करण जौहर के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को 3D में शूट किया जा रहा है. इसमें हाई क्वालिटी विजुअल इफेक्ट का प्रयोग किया जाएगा. इसके तीन पार्ट बनाए जाएंगे. पहले भाग की शूटिंग अगले साल शुरू होगी. ये 15 अगस्त 2019 को रिलीज हो सकती है.

Advertisement

पिछले दिनों करण जौहर ने एक ट्वीट के जरिए बताया था, 'ब्रह्मास्त्र फैंटेसी, एडवेंचर और प्यार की ट्रिलॉजी है. बता दें कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी हैं. अमिताभ, रणबीर और आलिया पहली बार किसी फिल्म में साथ काम करेंगे. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि करण जौहर इस फिल्म के बजट को लेकर चिंतित नहीं है, वे जानते हैं कि सुपरहीरो फिल्मों के लिए एक तय बजट की जरूरत है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement