scorecardresearch
 

24 घंटे में 1 करोड़ व्यूज, रजनीकांत की इस फिल्म ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म काला का टीजर रिलीज हो गया. इसे एक मार्च को रिलीज किया जाना था, लेकिन कांची पीठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती के निधन के बाद उनके सम्मान में इसे एक दिन के लिए पोस्टपोन किया गया. फिल्म के टीजर ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है.

Advertisement
X
काला के एक सीन में रजनीकांत
काला के एक सीन में रजनीकांत

रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म काला का टीजर रिलीज हो गया. इसे एक मार्च को रिलीज किया जाना था, लेकिन कांची पीठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती के निधन के बाद उनके सम्मान में इसे एक दिन के लिए पोस्टपोन किया गया. फिल्म के टीजर ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. 24 घंटे में फिल्म के टीजर को अबतक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

टीजर को यू-ट्यूब पर अब तक लगभग 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं. फिल्म के टीजर को रजनीकांत के दामाद और निर्माता धनुष ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. हिंदी के साथ ही काला के टीजर को तेलूगू अौर तमिल भाषा में भी रिलीज किया गया है.

फिल्म निर्माता धनुष ने ट्वीट कर बताया था कि कांची पीठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती के सम्मान में 'काला' का टीजर एक दिन के लिए स्थगित किया गया है. इस फिल्म का टीजर 1 मार्च की बजाय दो मार्च को रिलीज होगा. ये फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होनी है.

Advertisement

बता दें कि रजनी की इस एक्शन फिल्म का क्लाइमैक्स सीन पहले लीक हो चुका है. इसमें वे फाइटिंग सीन कर रहे हैं. रजनी इसमें एक डॉन की भूमिका निभा रहे हैं. वे दक्ष‍िण से आए एक डॉन के रोल में हैं. टीजर में नाना पाटेकर भी नजर आए. ये फिल्म तमिल भाषा में है.

फिल्म का निर्देशन पा. रंजीत कर रहे हैं. धनुष इसके निर्माता हैं. फिल्म में हुमा कुरैशी और अंजलि पाटिल भी नजर आएंगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement