कृति सैनन ने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में अपनी आने वाली फिल्म 'राब्ता' की शूटिंग पूरी कर ली है. कृति ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा कि उन्हें बुडापेस्ट की याद सताएगी.
Bye bye Budapest!! U've been a lovely home for the last 2.5 months!! U shall be missed!!
— Kriti Sanon (@kritisanon)
उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, '! तुम पिछले ढाई महीनों तक एक प्यारा घर बने रहे. तुम्हारी याद आएगी. सेंटीवाली फीलिंग, राब्ता...'
And its a schedule wrap!!! Wooohhooo! 👏🏻💃🏻🍻🍻
— Kriti Sanon (@kritisanon)
दिनेश विजान निर्देशित 'राब्ता' में सुशांत सिंह राजपूत भी हैं, जो जल्द ही आने वाली 'एम.एस. धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका में नजर आएंगे.
नीरज पांडे निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियोज निर्मित 'एम.एस. धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी' दो सितंबर को रिलीज होगी.