scorecardresearch
 

IIFA 2018 में बॉयफ्रेंड निक के साथ शिरकत करेंगी प्रियंका चोपड़ा!

निक जोनस के साथ 21 जून की रात मुंबई आईं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा IIFA 2018 में शिरकत कर सकती हैं.

Advertisement
X
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

निक जोनस के साथ 21 जून की रात मुंबई आईं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा IIFA 2018 में शिरकत कर सकती हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका शुक्रवार रात या शनिवार सुबह निक के साथ IIFA के लिए बैंकॉक रवाना हो सकती हैं. जानकारी के मुताबिक निक और प्रियंका साथ में ग्रीन कार्पेट पर वॉक करेंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों इस इवेंट में हाथों में हाथ लिए अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक घोषणा करते नजर आ सकते हैं.

मालूम हो कि प्रियंका और निक की पहली मुलाकात भी एक अवॉर्ड शो में हुई थी. प्रियंका पहली बार मेट गाला 2017 में निक से मिली थीं. प्रियंका और निक पिछले कई काफी वक्त से साथ नजर आ रहे हैं. ऐसा लगता है कि प्र‍ियंका अपनी इस दोस्ती को सीरियस रिलेशनशिप में बदला चाहती हैं. हाल ही में इस बात का इशारा प्र‍ियंका ने निक जोनस के पापा को इंस्टा पर फॉलो करने के साथ दे दिया.

Advertisement

प्रियंका और निक जोनस की सोशल मीडिया पर ये कमेंट्स की केमिस्ट्री भी सुर्खि‍यां बटोर रही है. अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग प्रियंका के डिनर डेट पर जाने के बाद दोनों का रिलेशन चर्चा में बना हुआ है. पिछले दिनों ही अमेरिका के एलए डोगर्स स्टेडियम में दोनों को बेसबॉल मैच देखते हुए पाया गया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement