scorecardresearch
 

सलमान की बहन का रोल करेंगी दिशा, दिखाएंगी खतरनाक स्टंट

सुपरस्टार सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'भारत' में प्रियंका और सलमान का किरदार तो साफ था लेकिन दिशा पाटनी के रोल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

Advertisement
X
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी

सुपरस्टार सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'भारत' में प्रियंका और सलमान का किरदार तो साफ था लेकिन दिशा पाटनी के रोल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दिशा फिल्म में सलमान खान की बहन का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं. बागी-2 में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट नजर आ चुकीं दिशा का रोल फिल्म भारत में अहम होगा.

फिल्म 'भारत' की कहानी की बात करें तो बताया यह जा रहा है कि फिल्म कोरियन मूवी 'ओड टु माय फादर' की कहानी पर आधारित है. शुरू में कहा जा रहा था कि दिशा फिल्म में सलमान खान के किरदार की लव इंट्रेस्ट का किरादर निभाएंगी लेकिन अब कुछ और ही खबरें आ रही हैं. दिशा का किरदार एक ऐसी लड़की का होगा जो सर्कस में काम करती है.

Advertisement

फिल्म में दिशा खतरनाक स्टंट्स करती नजर आ सकती हैं. फिल्म क्रू दिशा के किरदार को जितना हो सके छुपा कर चल रहा है. जानकारी के मुताबिक मेकर्स नहीं चाहते कि दिशा के किरदार के बारे में अभी कोई भी जानकारी लीक हो. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सलमान खान की फिल्म 'भारत' से लंबे वक्त बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं.

Advertisement
Advertisement