हिंदी सिनेजगत में बतौर अभिनेत्री अपना करियर शुरू करने वाली फिल्मकार पूजा भट्ट का कहना है कि वह फिर से अभिनय करना चाहती हैं.
43 साल की पूजा ने अभिनय के प्रति अब भी मन में दबी अपनी इच्छा जाहिर की. उन्होंने कहा, 'मैंने अभिनय छोड़ दिया था क्योंकि मेरी इसमें दिलचस्पी खत्म हो गई थी. मुझमें अदाकारी को लेकर जुनून नहीं था. मैं फिल्म प्रोडक्शन को लेकर जुनूनी हो गई. लेकिन मुझे आज फिर से एक्टिंग करने की इच्छा हो रही है.'
पूजा ने कहा, 'मुझे कैमरे का सामना करने की जरूरत महसूस होती है. दोस्तों मैं बहुत जल्द कैमरे के सामने आऊंगी.' उन्होंने कहा कि उन्हें अभिनय को अलविदा कहने के बाद ही फिल्म इंडस्ट्री के दिल में जगह मिली.
पूजा ने कहा, 'मैं अभिनय छोड़ने के बाद फिल्म इंडस्ट्री का ज्यादा अहम हिस्सा बन गई.'
इनपुट: IANS