scorecardresearch
 

इस दिन रिलीज होगी 'पद्मावती', हो सकता है 'पैडमैन' को नुकसान

पिछले कई दिनों से अटकी पड़ी पद्मावती की रिलीज डेट अब फाइनल हो गई है. इस फिल्म की रिलीज से अक्षय कुमार को नुकसान हो सकता है...

Advertisement
X
फिल्म पैडमैन और पद्मावती का पोस्टर
फिल्म पैडमैन और पद्मावती का पोस्टर

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' कई विवादों और सेंसर बोर्ड से पास किए जाने के बाद 25 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है. लेकिन इस फिल्म की रिलीज से अक्षय कुमार की उसी दिन रिलीज हेा रही फिल्म 'पैडमैन' को नुकसान हो सकता है.

फिल्म की रिलीज का ऑफिशियल अनाउंनसमेंट सोमवार 8 जनवरी को किया जाना है. 2 घंटे 43 मिनट की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट मिल गया है.

पद्मावती के साथ होने वाली क्लैश पर अक्षय कुमार का कहना था कि उन्हें पद्मावती की रिलीज डेट क्रैश होने का कोई डर नहीं हैं. वो इस चुनौती के लिए तैयार हैं. उन्होंने बताया कि पैडमैन एक अच्छे कॉन्सेप्ट पर आधारित है. मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी फिल्म पर पद्मावती की रिलीज का कोई असर नहीं पड़ेगा.

Advertisement

अक्षय कुमार ने कहा कि पैडमैन अपनी पटकथा की वजह से जरूर सक्सेस होगी. चाहें कितनी भी बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उसके सामने हो.

पद्मावती करीब 180 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी है. ये फिल्म काफी वक्त से विवादों में भी है. संजय लीला भंसाली की इस मल्टी स्टारर फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. ट्रेलर के मुताबिक़ सभी के किरदार की प्रशंसा की जा रही है. पैडमैन में अक्षय की मुख्य भूमिका के साथ राधिका आप्टे और सोनम कपूर हैं.

Advertisement
Advertisement