scorecardresearch
 

निक जोनस का देसी अंदाज, खड़के ग्लासी गाने पर दिखाए डांस मूव्स

निक जोनस इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं. इंडियन गानों पर उनका देसी अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. हाल ही में मोरनी बनके गाने पर डांस मूव्स दिखाने के बाद निक ने अपनी एक और वीडियो शेयर की है.

Advertisement
X
प्रियंका चोपड़ा जोनस-निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा जोनस-निक जोनस

हॉलीवुड एक्टर और सिंगर निक जोनस इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं. इंडियन गानों पर उनका देसी अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. हाल ही में मोरनी बनके गाने पर डांस मूव्स दिखाने के बाद निक ने अपना एक और वीडियो शेयर किया है.

दरअसल, निक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पंजाबी गाने खड़के ग्लासी पर डांस करते एक वीडियो शेयर किया है. ऑरेंज सूट में निक का यह डांस मजेदार है. उनका यह वीडियो टकोमा में एक कॉन्सर्ट के बैकस्टेज का है. इससे पहले निक, आयुष्मान खुराना के गाने मोरनी बनके पर झूमते नजर आए थे. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. उस वीडियो में भी निक ऑरेंज टी-शर्ट पहने हुए थे. निक इससे पहले भी कई बार इंडियन गानों पर डांस करते नजर आ चुके हैं.

Advertisement

प्रियंका को पसंद है निक का यह देसी अंदाज-

निक की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी कई बार यह बताया है कि निक उन्हें पसंद आए इसकी एक वजह ये भी थी कि वह दिल से पूरी तरह देसी है. एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया था कि निक को पंजाबी गाने पसंद हैं. हाल ही में 11 अक्टूबर को प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म द स्काई इज पिंक रिलीज हुई है. फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों के अच्छे रिस्पॉन्स मिल रहे हें. निक ने भी प्रियंका के काम की तारीफ की और उन्हें बधाई दी.

View this post on Instagram

A post shared by (@nickjonas) on

दोनों के निजी जिंदगी की बात करें तो दोनों सेलिब्रिटीज अपने काम में काफी बिजी रहते हैं लेकिन इतने स्ट्रिक्ट रूटीन के बावजूद वे एक दूसरे के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं. दोनों की तस्वीरें हर बार इंटरनेट पर वायरल होती हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement