करण जौहर की हाउस पार्टी का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस हाउस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए थे और इन सभी सितारों की बॉडी लैंग्वेज देखकर शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा लगातार इन सेलेब्स की आलोचना कर रहे हैं. उन्होंने बॉलीवुड सितारों को ओपन लेटर लिखा है और पूछा है कि जब देश में बॉलीवुड सितारों को सर-आंखों पर बैठाया जाता है, उन्हें हर जगह वरीयता मिलती हैं, कई तरह की सहूलियतें मिलती हैं और उन्हें देश का ट्रेंडसेटर बनाया जाता है, इसके बावजूद इन स्टार्स को प्राइवेट लाइफ का हवाला देकर अपनी ड्रग पार्टी का शो-ऑफ करने की क्या जरूरत थी ?
सिरसा ने कहा कि वे इस वीडियो को देखकर काफी गुस्से में थे. उन्होंने पूछा कि 'इस पार्टी के दौरान खाना और ड्रिंक्स के ग्लास क्यों नहीं दिख रहे थे? अगर ये ड्रग्स की पार्टी नहीं थी तो सभी सितारे इतने ज्यादा नशे में क्यों दिखाई दे रहे थे? क्या इन सितारों की ड्रग्स को लेकर जिम्मेदारी सिर्फ पब्लिक लाइफ तक ही सीमित है और क्या ये स्टार्स सिर्फ पैसों के लिए और सस्ती पब्लिसिटी के लिए देश का भरोसा तोड़ रहे हैं ? मुझे ऐसा लगा कि किसी ने मेरा विश्वास तोड़ दिया हो.'
- Fiction Vs Reality
Watch how the high and mighty of Bollywood proudly flaunt their drugged state!!
I raise my voice against by these stars. RT if you too feel disgusted
— Manjinder S Sirsa (@mssirsa)
इस मामले में कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने सिरसा के आरोपों को निराधार बताया है. मिलिंद ने ये भी कहा कि उनकी पत्नी इस पार्टी में मौजूद थीं और इस पार्टी में लोग ड्रग्स के प्रभाव में नहीं थे. सिरसा ने कहा था कि मुझसे माफी के लिए अपील करने की जगह, मैं उम्मीद करता हूं कि इन बॉलीवुड सितारों में इतनी हिम्मत होती कि वे देश का विश्वास तोड़ने के लिए देश के लोगों से माफी मांगते. उन्होंने ये भी कहा कि अगर इन स्टार्स ने ड्रग्स नहीं किया है तो इसे डोप टेस्ट के द्वारा साबित करना चाहिए.

गौरतलब है कि हाल ही में करण जौहर ने एक हाउस पार्टी में विक्की कौशल, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, जोया अख्तर जैसे सितारों की एक वीडियो शेयर की थी. इस पार्टी में इन सेलेब्स के हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज के चलते कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि ये सभी स्टार्स ड्रग्स के प्रभाव में थे. इस वीडियो को तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.