बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा कौन बनेगा करोड़पति के शुक्रवार के एपिसोड में कर्मवीर कंटेस्टेंट के साथ पहुंची थीं. शो पर अमिताभ बच्चन के साथ उनकी मजेदार बातचीत चल रही थी और फिर कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते सोनाक्षी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रही हैं. अब सोनाक्षी को थक हारकर ट्विटर पर इसके बारे में लिखना पड़ा है.
दरअसल कौन बनेगा करोड़पति पर 80 हजार रुपये के लिए अमिताभ बच्चन ने सवाल किया कि रामायण में हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे. इसके जवाब में सोनाक्षी ने सीता कहा और फिर श्योर नहीं होने के चलते इस सवाल पर लाइफलाइन्स ले लीं. हैरत की बात ये भी है कि सोनाक्षी के परिवार के सभी सदस्यों के घर का नाम रामायण के चरित्रों पर है, उनके भाई का नाम लव-कुश है. ऐसे में उन्हें ये ये नहीं पता हो कि हनुमान किसके लिए संजीवनी लाए थे, ये बात फैंस को हजम नहीं हुई.
Dear jaage hue trolls.I don't even remember the Pythagoras theorem,Merchant of Venice,Periodic Table,Chronology of the Mughal Dynasty,aur kya kya yaad nahi woh bhi yaad nahi. Agar aapke paas koi kaam nahi aur Itna time hai toh please yeh sab pe bhi memes banao na. I love memes 😂
— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha)
सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल होने के बाद सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, "प्रिय जागे हुए ट्रोल्स. मुझे पायथागोरस की प्रमेय, मर्चेंट ऑफ वेनिस, आवर्त सारणी, मुगलों की वंशावली और क्या क्या याद नहीं है वो भी नहीं याद. अगर आपके पास काम नहीं है और इतना टाइम है तो प्लीज ये सब पर भी मीम्स बनाओ ना. मुझे मीम्स पसंद हैं."
Watch Part 1 here !!! 👇👇👇
— 🇮🇳Gurkanwal Singh🇮🇳 (@GuriOfficial)
— 🇮🇳Gurkanwal Singh🇮🇳 (@GuriOfficial)
To KBC mein kayeko jaane ka tha behan 🙄.
— Sailor (@sailorsmoon)
सोनाक्षी के इस जवाब के बाद उनकी ट्रोलिंग फिर से शुरू हो गई है. एक यूजर ने जवाब में लिखा, "तो फिर KBC में काये को जाने का था बहन?" एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, "शुक्र है कि इन्होंने ये नहीं लिखा कि संजीवनी बूटी जोमैटो ने डिलीवर की थी." दूसरे यूजर ने बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा कि फिर तो जोमैटो और स्विगी के लिए 50-50 लाइफलाइन लेती पड़ती.