अभिनेत्री कैटरीना कैफ का रुझान इस वक्त अभिनय के अलावा गाने की ओर भी है और इसका श्रेय ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में उनके साथी कलाकार फरहान अख्तर को जाता है जो कैटरीना को गायन की सीख दे रहे हैं.
उन्होंने कहा, ‘फरहान मुझे गाना सिखा रहे हैं और मुझे लगता है कि यह उनका सर्वश्रेष्ठ गुण है. उन्होंने शूटिंग के दौरान सुर में मुझे गाने की सीख दी. वह एक अच्छे ड्राइवर भी हैं जिनमें काफी धर्य है.’ कैटरीना के मुताबिक इस फिल्म में काम करने वाले उनके सभी साथी कलाकार जिंदगी भर के लिए उनके दोस्त बन गये हैं.
उन्होंने कहा कि वे सभी हमेशा के लिए मेरे दोस्त बन गये हैं और फिल्म की रिलीज से एक दिन बाद 16 जुलाई को मैं उनके साथ अपना जन्मदिन मनाने की सोच रही हूं.