scorecardresearch
 

कंगना के बाद रंगोली को भी भेजा आदित्य पंचोली ने नोटिस

कंगना रनोट और आदित्य पंचोली का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कंगना को मानहानि का नोटिस भेजने के बाद अब आदित्य ने उनकी बहन रंगोली को भी इसी तरह का नोटिस भेजा है.

Advertisement
X
कंगना रंनोट अपनी बहन रंगोली के साथ.
कंगना रंनोट अपनी बहन रंगोली के साथ.

कंगना रनोट और आदित्य पंचोली का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कंगना को मानहानि का नोटिस भेजने के बाद अब आदित्य ने उनकी बहन रंगोली को भी मानहानि का नोटिस भेजा है. spotboye.com के अनुसार, आदित्य ने कहा है, 'कंगना की बहन रंगोली ने अपने ट्वीट्स में मेरी पत्नी, बेटी और बेटे के खिलाफ आपत्त‍िजनक बातें लिखी हैं. इसलिए मैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहा हूं.'

बता दें कि कंगना रनोट ने पिछले दिनों एक टीवी इंटरव्‍यू में अपने एक्‍स बॉयफ्रेंड पर निशाना साधा था. इसमें रितिक रोशन से लेकर आदित्‍य पंचोली तक शामिल थे. कंगना ने आदित्‍य पर तमाम आरोप लगाए थे. कंगना ने कहा था कि आदित्य उन्हें अक्सर परेशान करते थे. उन्‍होंने यह बात आदित्‍य की पत्‍नी जरीना वहाब को भी बताई थी, लेकिन उन्‍होंने उनकी मदद नहीं की. इस सब आरोपों पर अब आदित्‍य पंचोली ने कंगना के खिलाफ कदम उठाया है. कंगना के एक्स ब्वॉयफ्रेंड आदित्य पंचोली और पत्नी जरीना वहाब ने उन्हें क्रिमिनल और मानहानि का नोटिस भेजा था. आदित्य और जरीना ने अपने केस के लिए जमीर खान और श्रेया श्रीवास्तव नाम के वकील भी हायर किए हैं. आदित्य पंचोली का कहना है, " मैंने कंगना को लीगल नोटिस भेजा है.यह कानूनी प्रक्र‍िया है. यदि कंगना मुझ पर लगाए आरोपों को साबित कर पाती हैं तो मैं जेल जाऊंगा."

Advertisement

इन लीगल नोटिस ने कंगना की मुसीबतें फिलहाल बढ़ा दी हैं. दूसरी ओर उनकी फिल्‍म सिमरन भी बॉक्‍स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. यह बताया जा रहा था कि कंगना का टीवी इंटरव्‍यू उनके फिल्‍म प्रमोशन का हिस्‍सा था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement