कुछ दिनों पहले दलित किसान परिवार को मारते हुए पुलिस का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो के बाद पुलिस द्वारा फल विक्रेता के ठेले को नाले में गिराने का एक वीडियो भी खूब चर्चा में रहा. वीडियो में पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताते हुए एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने ट्वीट किया. उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करते इस पर सवाल उठाया था.
दरअसल, किसी यूजर ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें देखा जा सकता है कि एक फल विक्रेता नाले से अपने फलों को निकालने की कोशिश कर रहा है. बताया जा रहा था कि उसके ठेले को पुलिस ने नाले में गिरा दिया है. इसे शेयर करते हुए काम्या ने लिखा था- 'ये क्या हो रहा है इस देश में? कहीं पुलिस जान लगा देती है लोगों के लिए और कहीं पुलिस का ये रूप? कौन है ये फल वाला? क्या कोई मुझे इसका नंबर या पता दे सकता है? मैं इसकी मदद करना चाहती हूं. और क्या कोई यूपी में हो रहे इस दादागिरी का कुछ कर सकता है? @Uppolice @myogiadityanath'.
Yeh ho kya raha hai iss desh meh??? Kahi police jaan lagaa deti hai logon ke liye n kahi police ka yeh roop?Kaun hai yeh fruit wala?Can someone pls get me his number or address?I want to help him! N can someone pls do somethg about this dadagiri in UP?
— Kamya Shalabh Dang (@iamkamyapunjabi)
पुलिस ने दी ये सफाई
हालांकि काम्या के इस ट्वीट पर यूपी पुलिस ने सफाई भी दी है. यूपी पुलिस ने वीडियो शेयर कर इस घटना की सच्चाई बताई. पुलिस ने कहा- पुलिस को जानकारी मिली कि हॉटस्पॉट एरिया में बहुत सारे फल वाले ठेला लगाए हुए हैं. कोतवाली और पब्लिक का बार-बार फोन आ रहा था. इसे हटाने के लिए कोतवाली नगर की पुलिस गाड़ी वहां गई. जैसे ही पुलिस ने हूटर बजाया सारे फलवाले इधर-उधर भागने लगे. इसी भागम भाग में एक ठेले वाले का ठेला नाले में गिर गया. इसमें पुलिस का कोई रोल नहीं है.
Yeh waqt aisa hai.... humein ek dusre ko sambhalna hai... kisiko dukh naa pahoche yahi koshish honi chahiye bas 🙏🏻 इतने लाचार हो गए है हम कि एक बेचारा रो रहा है अपने फल बचाने और बाक़ी सब खड़े देख रहे है.
— Kamya Shalabh Dang (@iamkamyapunjabi)
पुलिस की सफाई पर भी काम्या ने अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने पुलिस के वीडियो को साझा कर लिखा- 'ये वक्त ऐसा है..हमें एक दूसरे को संभालना है...किसी को दुख ना पहुंचे यही कोशिश होनी चाहिए बस...इतने लाचार हो गए हैं कि एक बेचारा रो रहा है अपने फल बचाने और बाकी सब खड़े देख रहे हैं.'