पा रंजीत की फिल्म Attakatthi से डेब्यू करने वाले एक्टर दिनेश फिलहाल फिल्म Irandam Ulagaporin Kadaisi Gundu में काम कर रहे हैं. उन्होंने रजनीकांत की फिल्म कबाली में भी काम किया है. IUKG फिल्म का प्रोडक्शन पा रंजीत का नीलम प्रोडक्शन कर रहा है और अथियान अथिरई पहली बार निर्देशन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. अथियान अथिरई पा रंजीत की कबाली और काला जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं.
नेशनल हाईवे पर फिल्म की शूटिंग करने के दौरान एक डरा देने वाली घटना हुई. एक्टर दिनेश जो कि एक लॉरी ड्राइवर की भूमिका निभा रहे हैं, एक सीन के लिए अपनी गाड़ी से लटक रहे थे. एक कमांडो फोर्स ने इस घटना गो नोटिस किया जो कि उनकी गाड़ी के पास से गुजर रही थी. फोर्स ने दिनेश की गाड़ी रुकवा ली, कमांडो कैमरा नहीं देख पाए जो कि लॉरी के पीछे रखा हुआ था. उन्हें लगा कि वह नियम तोड़ रहे हैं.
कमांडोज को लगा कि दिनेश जनता को खतरे में डाल कर इस तरह की हरकत कर रहे हैं. नतीजतन कमांडोज ने दिनेश को घेर लिया और उन्हें गन प्वॉइंट पर ले लिया. यह सब देख कर निर्देशक अथिरई को अपनी गाड़ी से चिल्लाना पड़ा ताकि जवान ये समझ सकें कि सब कुछ शूटिंग का हिस्सा था. इस घटना ने शूटिंग प्लेस पर अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया.