'जॉली एलएलबी' के सीक्वल में अक्षय कुमार वकील के रोल में नजर आने वाले हैं. अक्षय ने आज ट्वीट कर इस फिल्म के नए ट्रेलर की जानकारी दी.
देखिए इस फिल्म का नया ट्रेलर-Standing up for what is right is not easy.But Jolly will not back down in front of the corrupt.
— Akshay Kumar (@akshaykumar)
गौरतलब है कि फिल्म का पहले भी ट्रेलर आ चुका है, जिसे इंटरनेट पर जबर्दस्त सफलता मिली थी.
इस फिल्म में अक्षय वकील के किरदार में नजर आंएगे, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. मूंछें और माथे पर टीका लगाकर अक्षय ने अपने किरदार को दिलचस्प अंदाज दिया है.
बता दें कि अन्नू कपूर इस फिल्म में अक्षय के साथ कोर्ट रूम में बहस करते नजर आएंगे. यह फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होगी.