जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस का ट्रेलर आ चुका है और इस फिल्म का इंतजार फैंस को बेसब्री से है. इस फिल्म में साल 2004 में आई फिल्म मुसाफिर के पॉपुलर गाने साकी साकी का रीमेक बनाया जा रहा है. फिल्म के मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही नोरा फतेही स्टारर इस स्पेशल आइटम नंबर का टीजर शेयर किया था, जिसे देखकर फैंस खुश हो गए हैं. लेकिन एक्ट्रेस कोएना मित्रा को ये रीमेक पसंद नहीं आया.
कोएना, जिन्होंने ओरिजिनल गाने में परफॉर्म किया था. एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए अपनी नाराजगी जताई. जहां फैंस साकी साकी गाने के रीमेक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं कोएना ने ट्वीट में लिखा, 'फिल्म मुसाफिर से मेरा गाना साकी साकी दोबारा बनाया गया है. सुनिधि, सुखविंदर, विशाल, शेखर का कॉम्बिनेशन जबरदस्त था. मुझे नया वर्जन पसंद नहीं आया, ये खराब है. मेरे गाने से कई बड़े गानों को मात दी थी. क्यों बाटला हाउस क्यों? PS: नोरा बढ़िया हैं. उम्मीद है कि वो हमारी इज्जत इस गाने में बचा लेंगी.'
My song from Musafir Saaki" has been recreated.
Sunidhi, Suhwinder, Vishal, Shekhar combination was outstanding. Didn't like the new version, it's a mess! This song had crashed many blockbusters! Why batlahouse, why?
P. S: Nora is a stunner. Hope she saves our pride.
— Koena Mitra (@koenamitra)
View this post on Instagram
देखने वाली बात ये है कि साकी साकी गाने का रीमेक कैसा होगा और जनता को कितना पसंद आएंगे. नोरा फतेही ने जॉन अब्राहम की साल 2018 में आई फिल्म सत्यमेव जयते में दिलबर गाने के रीमेक में परफॉर्म किया था, जिसके बाद वे फेमस हुईं और उन्हें दिलबर गर्ल के नाम से जाना जाने लगा. फिल्म बाटला हाउस की बात करें तो इसे डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने बनाया है. ये फिल्म 15 अगस्त के दिन रिलीज होगी और इसका क्लैश अक्षय कुमार की मिशन मंगल और बाहुबली प्रभास की साहो से होगा.