scorecardresearch
 

रितिक ने क्यों इस एक्ट्रेस को पहचानने से किया इनकार?

बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्ट‍िव रहते हैं और अपने फैंस से बातचीत भी करते हैं. लेकिन हाल में रितिक ने इस एक्ट्रेस को पहचानने से क्यों इनकार कर दिया. जानें, यहां...

Advertisement
X
रितिक रोशन और एंजेला
रितिक रोशन और एंजेला

बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन की जोड़ी हर एक्ट्रेस के साथ अच्छी लगती है फिर चाहे वो देसी हो या विदेशी. हाल में भारतीय मूल की एक पोलिश एक्ट्रेस ने रितिक को अपना दोस्त और मेंटर बताया लेकिन काबिल स्टार ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया.

पोलिश स्पेनिश एक्ट्रेस और मॉडल एंजेला क्रिसलिनजकी ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान रितिक रोशन को अपना मेंटर बताया था. एंजेला बॉलीवुड स्टार रितिक के साथ दो एड फिल्मस कर चुकी हैं.


रितिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर न्यूजपेपर की फोटो शेयर करते हुए एंजेला से पूछा की वो कौन हैं और ये झूठ क्यों बोल रही हैं.

रितिक के पोस्ट के बाद एंजेला ने एक ट्वीट करते हुए उनसे माफी मांगी.

इसके बाद रितिक ने भी उनके ट्वीट का जवाब देते कि शायद कोई गलतफहमी हुई है लेकिन मैं खुश हूं कि तुमने अपनी गलती मानी और मैं तुम्हें अच्छे करियर के लिए वि‍श करता हूं.

Advertisement

बता दें कि इंटरव्यू के दौरान एंजेला ने कहा था कि रितिक काफी काफी सपोर्टिंग हैं और एड फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने मुझे कुछ एक्टिंग टिप्स भी दिए. इसलिए मुझे महसूस हुआ कि शायद मुझे अपना दोस्त और मेंटर मिल गया है. एंजेला ने कहा कि मुझे लगा था कि वो मुझे भूल गए हैं क्योंकि वो बहुत बड़े स्टार हैं जिन्होंने बहुत सी युवा मॉडल के साथ एड शूट किए हैं. लेकिन उन्हें मेरा नाम याद था.

एंजेला मॉडलिंग के साथ एक्टिंग भी करती हैं और उन्हें साउथ की फिल्मों में देखा जा सकता है. उनकी आखिरी टॉलीवुड फिल्म 'साइज जीरो' थी. एंजेला सोशल मीडिया पर काफी एक्ट‍िव रहती हैं और उन्होंने अपने इंस्टा अकांउट पर कई बॉलीवुड स्टार के साथ फोटो शेयर की हुई हैं.

Advertisement
Advertisement