scorecardresearch
 

लॉकडाउन खुलने पर हिमांश कोहली ने लोगों से की अपील, नेचर का रखें ध्यान

हिमांश ने कहा, मुझे नहीं पता कि ये लॉकडाउन लोगों का कितना भला करेगा लेकिन मुझे इतना जरूर पता है कि इस लॉकडाउन की वजह से पृथ्वी का भला जरूर हुआ है.

Advertisement
X
हिमांश कोहली
हिमांश कोहली

अपनी पहली ही फिल्म यारियां से दर्शकों की पसंद बने एक्टर हिमांश कोहली ने आजतक से खास बातचीत में कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन पर बात की. हिमांश ने अपने रूटीन के बारे में और लॉकडाउन की वजह से प्रकृति को हो रहे के फायदे के बारे में हमें बताया.

हिमांश ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि ये लॉक डाउन लोगों का कितना भला करेगा लेकिन मुझे इतना जरूर पता है कि इस लॉकडाउन की वजह से पृथ्वी का भला जरूर हुआ है क्योंकि इन दौरान पृथ्वी को एक मौका मिला है खुद को रिपेक्यर करना का और अपने आपको वापस स्वस्थ करने का.'

हिमांश ने आगे कहा, ‘अब जैसे-जैसे लॉकडाउन खुलता जा रहा और हम सब अपनी पुरानी जिंदगी में वापस लौटने की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में हमें इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि जितना हो सके हम पृथ्वी के संसाधनों का सही और उचित मात्रा में इस्तेमाल करें. मैं ये इसलिए नहीं कह रहा हूं क्योंकि कल World’s Environment Day था बल्कि इसलिए कहा रहा हूं कि ऐसा मैं महसूस कर रहा हूं.’

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@kohlihimansh) on

लोगों से हिमांश कोहली की अपील

हिमांश कोहली ने लोगों से अपील की कि जितना हो सके पृथ्वी का नुकसान करने से बचें. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग साफ और शुद्ध हवा की कीमत को समझेंगे और उसे साफ रखने में सहयोग भी देंगे.

हिमांश कोहली कहते हैं, 'हम सभी जानते हैं कि साफ हवा और नदियों की सफाई को लेकर पिछले कुछ समय से कितने सारे प्रोजेक्ट और अभियानों पर काम हो रहा था, लेकिन एक बीमारी जिसका नाम कोविड-19 है, उसने हमें ये सिखा दिया कि जब तक हम खुद से ये प्रयास नहीं करेंगे तब तक हम नदियों और हवा को स्वच्छ नहीं रख पाएंगे.'

इसलिए मैं सभी लोगों से उम्मीद करता हूं और ये अपील करता है कि जहां तक हो सके हवा और नदियों को साफ रखें और उन्हे गंदा करने से बचें और हम सब मिलकर ये कोशिश करें कि अब और कोई आपदा हमारी प्यारी पृथ्वी को नुकसान ना पहुंचाने पाए . लेकिन उससे पहले ये जरुरी हैं कि आप खुद पृथ्वी के विनाश का कारण ना बनें.

Advertisement
Advertisement