scorecardresearch
 

'मुगल' में लीड एक्टर्स पर कन्फ्यूजन, क्या दिखेगी मुंबई की काली सच्चाई?

फिल्म मुगल में रणबीर कपूर के बाद अब सुशांत सिंह राजपूत को लीड रोल में लिए जाने की खबरें आ रही हैं.

Advertisement
X
सुशांत सिंह राजपूत और रणबीर कपूर
सुशांत सिंह राजपूत और रणबीर कपूर

गुलशन कुमार की बायोपिक फिल्म मुगल में रणबीर कपूर को लीड रोल मिलने की खबरों के बाद अब एक और एक्टर का नाम इस सामने आ रहा है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को भी इस फिल्म के लिए ऑफर किया गया है. गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार और आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में पहले अक्षय कुमार को कास्ट किया गया था.

खबरे हैं कि फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू कर दी जाएगी और इसे क्रिसमस 2019 तक रिलीज किया जा सकता है. शुरू में अक्षय को इस फिल्म के लिए ऑफर किया गया था लेकिन बाद में कुछ चीजों के चलते वह इससे अलग हो गए. रणबीर को इस फिल्म में लिए जाने की खबरों के बीच सुशांत का नाम आना भी जिज्ञासा की वजह बन गया है. देखना होगा कि मेकर्स किसे फाइनल करते हैं.

Advertisement

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक "एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी" में काम कर चुके हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर खासी कामयाब रही थी. उधर रणबीर कपूर भी संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू में काम कर चुके हैं और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी. ऐसे में देखना होगा कि कौन एक्टर फिल्म में लीड रोल पाता है.

फिल्म गुलशन कुमार की बायोपिक है और इसमें उनके जीवन के तमाम उतार-चढ़ाव दिखाए जाएंगे. आरोप है कि डी-कंपनी के गुर्गों ने गुलशन कुमार की हत्या कर दी थी. इस हत्या के बाद बॉलीवुड और मुंबई के अंडरवर्ल्ड के स्याह रिश्ते उजागर हुए थे. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में बॉलीवुड की काली सच्चाई पर भी रोशनी डाली जाएगी या नहीं.

Advertisement
Advertisement