scorecardresearch
 

लड़कियों को दुनिया में आने का अधिकार हो: रिचा चड्ढा

रिचा चड्ढा ने महिला अधिकारों के समर्थन में हमेशा आवाज बुलंद की है. वह कहती हैं कि भारत में लड़कियों को सर्वप्रथम दुनिया में आने और अपनी जिंदगी के अहम फैसले खुद लेने का अधिकार मिलना चाहिए.

Advertisement
X
रिचा चड्ढा (फाइल फोटो)
रिचा चड्ढा (फाइल फोटो)

रिचा चड्ढा ने महिला अधिकारों के समर्थन में हमेशा आवाज बुलंद की है. वह कहती हैं कि भारत में लड़कियों को सबसे पहले दुनिया में आने और अपनी जिंदगी के अहम फैसले खुद लेने का अधिकार मिलना चाहिए.

रिचा से पूछा गया कि आपकी नजर में भारतीय लड़कियों के लिए आजादी के क्या मायने हैं? जवाब में उन्होंने कहा, 'सबसे पहले प्रत्येक भारतीय लड़की को आजादी हो और सबसे जरूरी दुनिया में आने का अधिकार हो. उसके बाद उसे शिक्षा, मनचाहा करियर बनाने और मनचाहे व्यक्ति से शादी का अधिकार होना चाहिए.'

रिचा इंडिया इंटरनेशनल (आईआईजेडब्ल्यू) में डिजाइनर आनंद शाह की रहीं. इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में अपनी राय जाहिर की.

रिचा ने यह भी कहा कि वह का किरदार निभाना चाहती हैं. उन्होंने कहा, 'रजिया सुल्तान का किरदार निभाना चाहूंगी, क्योंकि वह हमारे देश की पहली दमदार महिला शासक थीं. उनके जीवन पर और रोशनी डालने की जरूरत है. एक पहले बन चुकी है, लेकिन एक और खूबसूरत सी बायोपिक बनाई जा सकती है.'

इनपुट: IANS

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement