PM Narendra Modi First Poster Public Reaction: साल 2019 के चुनावी माहौल से पहले हिंदी सिनेमा में राजनीतिक विषयों पर तमाम फिल्मों का निर्माण हो रहा है. कुछ फ़िल्में बनकर तैयार हैं तो कुछ निर्माणाधीन. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी पर भी एक फिल्म आ रही है. सोमवार को मोदी की बायोपिक फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया. इसमें विवेक ओबेरॉय मोदी का किरदार निभा रहे हैं. उनके लुक को नरेंद्र दामोदर दास मोदी जैसा दिखाने की काफी कोशिश की गई है.
नरेंद्र मोदी के लुक में विवेक ओबेरॉय सरप्राइज करते हैं. फर्स्ट लुक देखकर मालूम पड़ता है कि उन्होंने रोल में ढलने के लिए किस कदर मेहनत की है. एक्टर को पहचानने में कोई भी गच्चा खा जाए. विवेक के लुक को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. कुछ लोगों को पोस्टर पसंद आया जबकि कई लोगों का कहना है कि विवेक ने पीएम की तरह दिखने के लिए बहुत सारा मेकअप किया है. उनके अनुसार, विवेक की बजाय इस रोल के लिए परेश रावल को कास्ट किया जाना ज्यादा बेहतर था.
कइयों को का लुक बहुत पसंद भी आया है. इसके लिए उनकी तारीफ की जा रही है. मालूम हो कि पहले का किरदार निभाने के लिए परेश रावल को साइन किए जाने की चर्चा थी. खुद एक्टर का भी कहना था कि उनके अलावा ये रोल कोई नहीं निभा सकता है. भी पीएम का रोल करने के लिए एक्साइटेड थे.परेश रावल बीजेपी सांसद भी हैं. वैसे विवेक ओबेरॉय को बीजेपी का समर्थक माना जाता है. उन्होंने चुनाव के दौरान बीजेपी के लिए कैम्पेन भी किया है.
जय हिन्द. జై హింద్. ஜெய் ஹிந்த். Jai Hind 🇮🇳🙏 We humbly ask for your prayers and blessings on this incredible journey.
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi)
So much of make up. Only person who call justify this role was paresh rawal
— Kaka (@vishkaka)
क्या लिख रहे हैं लोग?
एक यूजर ने लिखा कि का पोस्टर फोटोशॉप्ड है. दूसरे यूजर ने लिखा- मैं बहुत दुखी हूं. क्यों इस रोल के लिए को कास्ट किया गया. वे मोदी से बेहतर कलाकार नहीं हैं.
कई लोगों ने पोस्टर पर सियासत भी करनी शुरू कर दी है. कांग्रेस समर्थकों ने पोस्टर पर कमेंट करते हुए इसे कांग्रेस का काला दिन बताया है. हालांकि विवेक के फैंस उनके से एक्साइटेड हैं.
This is so photoshopped 😛
— Sheffali Chugh (@Sheffalee)
जय हिन्द मोदी लुक मे आप शानदार दिख रहे है
— vijay kumar maurya (@vijayku15831310)
Black day for congress
Poster of
— amit sharma✨ (@AmitsConcepts)
Fantastic look
Eagerly waiting for this Blockbuster BIOPIC of Shri .
— Rishi Mishra (@RishiMishra_)
Wow,ur unrecognizable in this look.
Will be absolute treat to watch a great actor playing even greater leader.
Best of luck.
God bless.
— Shyam Bhatt (@SBhatt88)
I feel very sad,why have they casted Vivek Oberoi...he is not better actors than Modi ji
— satish pawar (@satishpawar13)
— Vaibhav VG (@VGLICIOUS_)
1000 Cr. All time Blockbuster
— Vishal Pal (@TheVishalPal)
Neither he is looking like Modi nor Vivek Oberoi.
— Ashish Padhyar (@ashish_sena)
Ye to Abhi se parody lag raha 😔😔
— Rofl_JamesBabu #RYP (@Rofl_JamesBabu)
pehchan bhi nhi pa rhe hai ki vivekji hai👌👌👌☝️
— kailash jopaliya🚩 (@kailash59652322)
बता दें कि के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिल्म का फर्स्ट लुक लॉन्च किया. 'पीएम नरेंद्र मोदी' को ओमंग कुमार निर्देशित कर रहे हैं. ओमंग, मैरीकॉम फिल्म की वजह से चर्चा में आए थे.
PM नरेंद्र मोदी को विवेक ओबेरॉय के पिता सुरेश ओबेरॉय और संदीप सिंह ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म की डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है. माना जा रहा है कि ये फिल्म लोकसभा चुनाव से पहले रिलीज की जाएगी. मूवी को 23 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.