scorecardresearch
 

'गर्लफ्रेंड' संग कनाडा की सड़कों पर घूमते दिखे फरहान! तस्वीर Viral

एक्टर म्यूजिशियन फरहान अख्तर और मॉडल शिबानी दांडेकर की रिलेशनशिप को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं. हालांकि फरहान और शिबानी दोनों ने ही इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है. ऐसे में इंटरनेट पर वायरल हो रही यह तस्वीर बहुत कुछ कहती है.

Advertisement
X
शिबानी द्वारा शेयर की गई तस्वीर
शिबानी द्वारा शेयर की गई तस्वीर

मॉडल शिबानी दांडेकर और के रिलेशनशिप की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर होनी शुरू हो गई है. इस तस्वीर को खुद शिबानी ने अपने वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. तस्वीर में शिबानी सड़क पर किसी शख्स के साथ हाथों में हाथ लिए जाती नजर आ रही हैं. इस शख्स का चेहरा नहीं दिख रहा जबकि शिबानी का फेस साफ दिख रहा है.

कद-काठी के हिसाब से लगता है कि शिबानी के साथ चल रहा ये शख्स और कोई नहीं खुद फरहान अख्तर हैं. लेकिन क्योंकि चेहरा नजर नहीं आ रहा इसलिए दावे से कुछ भी नहीं कहा जा सकता. तस्वीर के कैप्शन में भी शिबानी ने क्रेडिट के सिवा कुछ नहीं लिखा. हालांकि बावजूद इन सभी चीजों के इस शख्स के फरहान होने की पूरी संभावनाएं हैं.

Advertisement

on

ऐसा इसलिए क्योंकि इन दिनों SelfTour2018 के लिए कनाडा में हैं. फरहान के अलावा बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर शंकर एहसान लॉय भी यहीं पर हैं. तस्वीर को देख कर साफ तौर पर कहा जा सकता है कि यह लोकेशन भारत की तो नहीं है. ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि इस वक्त शिबानी भी कनाडा में ही मौजूद हों. यदि ऐसा है तो संभव है कि तस्वीर में दिख रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि फरहान अख्तर ही है.

Advertisement
Advertisement