आने वाली फिल्म के पहले दिन की कमाई नेपाल भूकंप पीड़ितों को दान करने की अफवाह के बारे में फिल्म के नायक का कहना है कि ऐसे फैसले फिल्म के निर्माताओं द्वारा लिए जाते हैं.
अक्षय ने यह भी कहा कि उन्हें भूकंप पीड़ितों की मदद में अपना योगदान देने के लिए किसी फिल्म की कमाई पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. अक्षय ने अपनी यह राय ट्विटर पर जाहिर की.
Heard a rumour that I
am donating 's 1st day
collections to the victims.
(cont)
— Akshay Kumar (@akshaykumar)
उन्होंने लिखा, 'अफवाह है कि मैं 'गब्बर इज बैक' के पहले दिन की कमाई नेपाल को दे रहा हूं. पहली बात तो यह कि मैं फिल्म का निर्माता नहीं हूं, तो ऐसे फैसले मैं नहीं ले सकता, दूसरी बात यह कि अपना योगदान देने के लिए मुझे फिल्म रिलीज होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.' डायरेक्टर कृष के निर्देशन में बनी फिल्म 'गब्बर इज बैक' के निर्माता संजय लीला भंसाली और वियाकॉम18 मोशन पिक्चर्स हैं.
यह फिल्म साल 2000 में आई तमिल फिल्म 'रमना' की हिंदी रीमेक है. और सुनील ग्रोवर ने भी फिल्म में काम किया है. फिल्म 1 मई 2015 को रिलीज होने जा रही है.
इनपुट: IANS