दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का अनुरोध किया है. दरअसल, दिलीप कुमार के बंगले के दो प्लाट पर मालिकाना हक का झूठा दावा करने वाले बिल्डर समीर भोजवानी की रिहाई के मद्देनजर उन्होंने ऐसा किया है.
बता दें कि दिलीप कुमार का बंगला बांद्रा के पॉश इलाके पाली हिल इलाके में स्थित है.
रविवार को दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट से ये अनुरोध किया गया है. उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं सायरा बानो खान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध करती हूं. भू माफिया समीर भोजवानी जेल से छूट गया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. पद्म विभूषण से सम्मानित व्यक्ति को धमकी दी जा रही है. आपसे मुंबई में मुलाकात का निवेदन है.'
Request from Saira Banu Khan: The Hon’ble Shri
Sir, Land Mafia Samir Bhojwani realeased from Jail. No Action Taken despite assurances by CM
AdvertisementPadma Vibhushit betrayed, Threatened by money n muscle power. Request meeting wth u in
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar)
बता दें कि इससे पहले बानो ने पुलिस से संपर्क किया था और भोजवानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जनवरी में मुंबई पुलिस आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने दिग्गज अभिनेता के बंगले को कथित रूप से की कोशिश के लिए बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज किया था.
को संदेह था कि भोजवानी ने संपत्ति के फर्जी कागजात तैयार कराए थे. इसके बाद मामला दर्ज किया गया. ईओडब्ल्यू की टीम ने भोजवानी के बांद्रा स्थित आवास पर छापा मारा जहां से चाकू और छुरे सहित हथियार बरामद किए गए. भोजवानी को आर्थिक अपराध शाखा ने इस साल अप्रैल में गिरफ्तार किया था.